Nitesh Rane का अमरावती दौरा रद्द, अचलपुर में सभा के बिना लौटे समर्थक, दुकानदारों में गुस्सा
Achalpur-Paratwada News: अमरावती के परतवाड़ा में सकल हिंदू समाज की सभा में नहीं पहुंचे मंत्री नितेश राणे। भीषण गर्मी में समर्थकों को हुई निराशा, पुलिस द्वारा दुकानें बंद कराने से व्यापारियों में रोष।
- Written By: गोरक्ष पोफली
कार्यक्रम स्थल की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nitesh Rane Amravati Visit Cancelled: अमरावती जिले के अचलपुर-परतवाड़ा में हाल ही में हुए लैंगिक शोषण के एक मामले के विरोध में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित विराट जनसभा और नव कन्या पूजन कार्यक्रम में उस समय मायूसी छा गई, जब मुख्य वक्ता और राज्य के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे का दौरा अंतिम समय पर रद्द हो गया। 42 डिग्री से अधिक तापमान और भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में समर्थक उनके भाषण को सुनने के लिए जुटे थे, लेकिन मंत्री के न आने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
पुलिस प्रशासन और आयोजकों के बीच खींचतान
इस सभा को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच शुरुआत से ही तनाव की स्थिति बनी रही। पहले यह सभा परतवाड़ा के जयस्तंभ चौक पर होनी थी, लेकिन पुलिस ने संवेदनशीलता और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वहां अनुमति देने से इनकार कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद, आयोजकों ने दुर्रानी चौक पर सभा करने का निर्णय लिया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया था।
व्यापारियों का नुकसान और नाराजगी
नितेश राणे की सभा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके तहत सभा स्थल के आसपास की सभी दुकानों को दोपहर में ही बंद करा दिया गया। अचलपुर और परतवाड़ा के व्यापारियों में इस फैसले को लेकर गहरा आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण दोपहर में व्यापार ठप रहता है और शाम को जब ग्राहक निकलने का समय हुआ, तब प्रशासन ने दुकानें बंद करवा दीं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में मासूम से दरिंदगी मामले में CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, हत्यारे को मिलेगी
Thane Kalika Mata Yatra: भिवंडी के खारबाव में कालिका माता यात्रा उत्सव, 3 दिनों तक उमड़ेगी भारी भीड़
येवला में 3 रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर को मंजूरी: 136.79 करोड़ से खत्म होगा जाम, निर्माण का रास्ता साफ
लू से बेहाल नासिक: 43°C में तपते हालात, किसानों ने ‘फॉगर तकनीक’ से बचाईं गायें और बढ़ाया दूध उत्पादन
यह भी पढ़ें: नितेश राणे का दौरा रद्द, सभा में इंतजार करते रह गए समर्थक, अचलपुर-परतवाड़ा में जनसभा फीकी
दौरा रद्द होने के पीछे संभावित कारण
हालांकि आधिकारिक तौर पर दौरा रद्द होने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है, लेकिन राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व एक पुराने मामले में नितेश राणे को एक माह की सजा सुनाए जाने के अदालती आदेश के चलते यह दौरा अचानक रद्द किया गया। उनके प्रभावशाली और आक्रामक भाषण की उम्मीद लगाए समर्थकों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी।
