Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशिकांत दुबे का ठाकरे बंधुओं पर वार, बोले- लातों के भूत बातों से नहीं मानते

Hindi Controversy: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का विवादित बयान सामने आया है। मराठी ना बोलने पर ऑटो ड्राइवर से की गई मारपीट पर उन्होंने कहा, ठाकरे परिवार की पार्टी- लातों के भूत बातों से नहीं मानते।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 13, 2025 | 07:25 PM

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मराठी नहीं बोलने पर एक ऑटो चालक के साथ शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब इस घटना को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का विवादित बयान सामने आया है। मराठी ना बोलने पर ऑटो ड्राइवर से की गई मारपीट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, ‘ठाकरे परिवार की पार्टी- लातों के भूत बातों से नहीं मानते’।

बता दें कि पुलिस ने रविवार (13 जुलाई) को कहा कि हमने ऑटो चालक से मारपीट वीडियो देखा है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के एक स्थानीय पदाधिकारी ने दावा किया कि ऑटो चालक को सबक सिखाया गया है और कहा कि मराठी भाषा और राज्य का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

ठाकरे परिवार की पार्टी- लातों के भूत बातों से नहीं मानते https://t.co/StsIVXjj4g — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 13, 2025


पालघर में मराठी भाषा को लेकर ऑटो चालक की हुई थी पिटाई 

पालघर के विरार इलाके में रहने वाले प्रवासी ऑटो चालक ने कथित तौर पर मराठी भाषा, महाराष्ट्र और मराठी प्रतीकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो भी पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक समूहों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं।

शनिवार को सामने आए नए वीडियो में देखा गया कि कथित तौर पर शिवसेना( UBT) के कार्यकर्ताओं का एक समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, व्यस्त सड़क पर चालक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है, बाद में उसे उस व्यक्ति और उसकी बहन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा।

ऑटो चालक की पिटाई को ठहराया सही

घटनास्थल पर मौजूद शिवसेना (उबाठा) की विरार शहर इकाई के प्रमुख उदय जाधव ने बाद में इस कार्रवाई को उचित ठहराया। जाधव ने संवाददाताओं से कहा, अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करने की हिम्मत करता है, तो उसे शिवसेना के तरीके में जवाब दिया जाएगा। हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा, चालक ने महाराष्ट्र और मराठी मानुष के बारे में बुरा बोलने की हिम्मत की। उसे कड़ा सबक सिखाया गया। हमने उसे राज्य के लोगों और जिन लोगों को उसने ठेस पहुंचाई थी, उनसे माफी मांगने को कहा है।

Nishikant dubey attacks thackeray brothers over auto driver beaten marathi palghar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2025 | 07:07 PM

Topics:  

  • Hindi Controversy
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Nishikant Dubey
  • Raj Thackeray
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

MBMC बनी भ्रष्ट अफसरों की ढाल, 3 साल तक दबाई ACB फाइलें, सिर्फ ‘लिखित चेतावनी’ देकर निपटाया मामला

2

आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव विवाद का निकला तोड़! महाराष्ट्र के लातूर से आयी अनोखी तस्वीर

3

उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी! विधानसभा चुनाव में हार का छलका दर्द, बोले- हम गठबंधन के शिकार हो गए

4

मुंबई को 2030 तक रेबीज मुक्त करने का लक्ष्य, BMC ने बनाया मास्टर प्लान, शुरू होगी नई पहल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.