नीम हॉलीडेज बदल रहा पर्यटन की परिभाषा, क्वालिटी टूर के साथ धार्मिक यात्रा की नई पहल ला रही है रंग
Mumbai Business News: नीम हॉलीडेज ने नई पहल शुरू करते हुए डेस्टिनेशन कथा की पहल शुरू की है। नीम हॉलीडेज के माध्यम से 13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक कथा टूर पैकेज फुकेट कराबी में प्लान किया गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
मनीष अग्रवाल व अलका अग्रवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Neem Holidays: मन के सुकून एवं शांति के लिए घूमने फिरने से अच्छी दवा कोई और नहीं हो सकती। यदि उस पर्यटन के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक जुड़ाव हो जाए तो सोने में सुहागा हो जाता है। यह मौका नीम हॉलीडेज के संस्थापक मनीष अग्रवाल उपलब्ध करा रहे हैं। पिछले 25 साल से पर्यटन उद्योग से जुड़े नीम हॉलीडेज के एमडी मनीष अग्रवाल का मानना है कि अपने या किसी भी देश की संस्कृति, सभ्यता और वातावरण के पहलुओं को समझने का मौका पर्यटन के माध्यम से मिलता है।
अग्रवाल परिवार अब नीम हॉलीडेज के माध्यम से विशेषकर बुजुर्ग पर्यटकों के लिए विदेश में टूर के साथ धार्मिक कथा के आयोजन का अनोखा मौका उपलब्ध करा रहा है। मनीष अग्रवाल ने बताया कि पर्यटन के साथ यह नया ट्रेंड शुरू हो रहा है,आज की नौजवान पीढ़ी और बड़े एज के लोगों की रुचियां अलग अलग हैं।
नीम की नई पहल
नीम हॉलीडेज ने नई पहल शुरू करते हुए डेस्टिनेशन कथा की पहल शुरू की है। नीम हॉलीडेज के माध्यम से 13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक कथा टूर पैकेज फुकेट कराबी में प्लान किया गया है। यहां श्रीमद्भागवत कथा पुराणाचार्य श्रीधाम वृंदावन के डॉ मनोजमोहन जी शास्त्री सुनाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
बालकनी और मार्जिनल स्पेस पर अतिक्रमण पड़ेगा भारी! नागपुर मनपा चलाएगी डिमोलिशन ड्राइव
अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
मनीष अग्रवाल ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय लोग इस तरह के आयोजन का स्वागत करते हैं। इसके अलावा लोगों को घूमने फिरने के साथ धार्मिक कथा व सांस्कृतिक विचारों का आदान प्रदान होता है। नीम हॉलीडेज टूरिज्म में नया अध्याय शुरू कर रहा है। इस तरह विदेश में भी धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
डेस्टिनेशन टूर वेडिंग
इसके अलावा नीम हॉलीडेज डेस्टिनेशन टूर वेडिंग की प्लानिंग भी कर रहा है। मनीष अग्रवाल ने कहा कि आज माहौल तेजी से बदला है, लोगों के पास समय नहीं है। ऐसे में पारंपरिक रूप से वेडिंग की सभी तैयारियां देश विदेश में की जाएंगी। दूल्हा दुल्हन और उनके रिश्तेदारों को सिर्फ कपड़े के साथ आना है,बाकी सब व्यवस्था हॉलीडेज टूर करेगा।
पर्यटन उद्योग का विश्वसनीय ब्रांड
1999 में मनीष अग्रवाल द्वारा स्थापित नीम हॉलीडेज़ आज अंतर्राष्ट्रीय समूह पर्यटन में एक अग्रणी कंपनी बन गई है। नीम हॉलिडेज़ ने पिछले कई वर्षों से देश विदेश जाने वाले पर्यटकों के लिए अफोर्डेबल-क़्वालिटी टूर की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
भारत के 25 से अधिक शहरों में शाखा कार्यालयों और फ्रेंचाइजी के साथ, नीम हॉलिडेज़ ने देश विदेश में विविध स्थानों पर अब तक 1 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों पर्यटकों को अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है। शुरू से हो घूमने फिरने में रुचि रखने वाले मनीष अग्रवाल ने 1999 में सबसे पहले बालाजी टूर के नाम से ट्रैवेल कंपनी बनाई। और पीछे मुड़कर नहीं देखा। 25-26 साल में नीम हॉलीडेज पर्यटन उद्योग का विश्वसनीय ब्रांड बन गया है।
परिवार का पूरा साथ
अब तो मनीष अग्रवाल एवं उनकी पत्नी अलका अग्रवाल के साथ दूसरी पीढ़ी अर्थात उनके पुत्र पार्थ अग्रवाल भी पर्यटन के इस सेवा उद्योग में उतर गए हैं। पर्यटन क्षेत्र में ही यूरोप से एमबीए युवा डायरेक्टर पार्थ अग्रवाल भी नीम हॉलीडेज को नया स्वरूप देने में लगे हुए हैं। संस्थापक मनीष अग्रवाल की पत्नी अलका अग्रवाल और पुत्र पार्थ सुलभ व किफायती पर्यटन सेवा उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं।
देश के अनेक पर्यटन स्थलों के साथ विदेशों में विशेषकर यूरोपीय देशों में अपने देश के पर्यटकों को उत्तम सेवाएं देने वाली नीम हॉलीडेज़ के 50 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। अपने ग्राहकों की विदेश यात्रा को अफोर्डेबल के साथ यादगार व रोमांचक बनाने में कंपनी कोई कसर नहीं छोड़ती। पूरे पारिवारिक वातावरण में नीम हॉलीडेज का पर्यटन सेवा कार्य होने से बड़ी संख्या में ग्रुप पर्यटक वर्षों से कंपनी से जुड़े हुए हैं।
वैल्यु फ़ॉर मनी
मनीष अग्रवाल कहते हैं कि प्रत्येक ग्राहक की संतुष्टि एवं वैल्यु फ़ॉर मनी हमारी टूर कंपनी की यूएसपी है। मात्र 1 लाख रुपए में यूरोप का पूरा टूर जिसमें एयर फेयर से लेकर ,रहने खाने व गाइड आदि समय पर केयर सेवाओं की वजह से विश्वास बढ़ा। कंपनी पूरे विश्व के बड़े देशों में पर्यटन सेवाएं उपलब्ध कराती है। साल भर में 10 से 12 हजार लोगों को गुणवत्तापूर्ण, किफायती एवं सुलभ पर्यटन सेवा देती है।
बढ़ रहा है पर्यटन उद्योग
नीम हॉलीडेज के एमडी मनीष अग्रवाल का कहना है कि पर्यटन उद्योग लगातार बढ़ रहा है। हमारी केंद्र व महाराष्ट्र राज्य सरकार भी पूरा सपोर्ट कर रही है। आज देश विदेश के लिए फ्लाइट कनेक्टिविटी भी बढ़ी है। टूरिस्ट वीजा बहुत आसान हुआ है। अब देश के साथ विदेश में भी धार्मिक पर्यटन बढ़ने वाला है। इसके पीछे वहां का शांत व सुरम्य वातावरण और वहां बसे भारतीयों की अच्छी पहल भी है। वे भारत की संस्कृति सभ्यता और धार्मिकता से जुड़ना चाहते हैं।
अग्रवाल का मानना है कि जहां शांति होगी वहां पर्यटन व विकास के रास्ते अपने आप खुलेंगे। अब धार्मिक पर्यटन के नए नए डेस्टिनेशन भी तैयार हो रहे हैं। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है। मनीष अग्रवाल मानते हैं कि लोगों को सुरक्षित व सुलभ तरीके से सैर कराना भी एक तरह का पुण्य कार्य है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate: सोने में आई गिरावट, चांदी का भी उतरा भाव; देखें अपने शहर का ताजा रेट
इसी विचार के साथ नीम हॉलीडेज अब टूर कथा और डेस्टिनेशन वेडिंग जैसी नई पहल कर रहा है। पर्यटक दल को शानदार मानसिक अनुभव के साथ आरामदायक व किफायती विदेश यात्रा कराना ही नीम हॉलीडेज का मुख्य उद्देश्य रहा है।
नवभारत लाइव के लिए मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
