Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Neelam Gorhe : महाराष्ट्र में बढ़े किसानों की आत्महत्या के मामले, उपसभापति नीलम गोरहे ने सरकार से की ये मांग

विधान परिषद के उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे नेने मांग की है कि महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार तुरंत ठोस उपाय लागू करे।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 19, 2025 | 11:01 AM

उपसभापति नीलम गोरहे (सोर्स: एक्स@neelamgorhe)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: विधान परिषद के उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे नेने मांग की है कि महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार तुरंत ठोस उपाय लागू करे। उन्होंने यह भी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया है कि किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए कृषि क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान का सरकार को प्रयास करना चाहिए। आत्महत्या से प्रभावित परिवारों को तत्काल और पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।

कृषि व्यवसायों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करनी चाहिए तथा उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आवास व चिकित्सा बीमा प्रदान करना चाहिए। उन्होंने राजस्व एवं वन विभाग के साथ-साथ कृषि एवं बागवानी विभाग के मंत्रियों को भेजे एक बयान में इस गंभीर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

डॉ. गोरहे ने कहा कि किसानों की आत्महत्या में वृद्धि के पीछे मुख्य कारण ऋणग्रस्तता, फसल उत्पादन में गिरावट, अपर्याप्त सिंचाई सुविधाएं, वित्तीय सहायता की कमी और कृषि आय में उतार-चढ़ाव हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार को इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता है।

कृषि क्षेत्र की कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा नये प्रयोगों एवं प्रौद्योगिकियों के आधार पर किसानों की आय बढ़ाने के लिए नीतियां बनाई जानी चाहिए। इसी प्रकार, उन्होंने यह भी कहा कि आत्महत्या करने वाले किसानों के उत्तराधिकारियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाई जानी चाहिए तथा पात्रता मानदंडों में ढील दी जानी चाहिए ताकि अधिकतम लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन

डॉ. गोरहे ने कहा कि राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित की हैं। इसमें कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग, जलयुक्त शिवार अभियान 2।0, गाद मुक्त बांध-गाद युक्त शिवार योजना, मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना और कृषि सिंचाई परियोजनाओं के लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधान शामिल हैं।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

हालांकि, इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि आत्महत्या प्रभावित परिवारों को घरकुल योजना के तहत मकान उपलब्ध कराए जाएं। इसके साथ-साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आत्महत्या से प्रभावित परिवारों में मनोवैज्ञानिक संकट को रोकने के लिए उन्हें विशेषज्ञ संगठनों के माध्यम से या प्रशिक्षित मार्गदर्शकों की मदद से परामर्श दिया जाना चाहिए।

Neelam gorhe said concrete measures are needed to stop farmers suicides

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2025 | 08:57 PM

Topics:  

  • Maharashtra Farmer Suicide
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Neelam Gorhe

सम्बंधित ख़बरें

1

वो नेता जो महाराष्ट्र के ‘स्थिर नेतृत्व’ की बना पहचान, 12 साल तक संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

2

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

3

Maharashtra News Live: NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को नेताओं ने दी बधाई

4

40 साल की उम्र में 41 युद्ध…अनोखे रण कौशल से अजेय रहे बाजीराव प्रथम, रहस्यमयी हालात में हुई मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.