Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मतदाताओं को उम्मीदवारों से जोड़ने के लिए NCP ने शुरू किया ‘कैंडिडेट कनेक्ट’ अभियान

आगामी चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ‘कैंडिडेट कनेक्ट’ अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को मतदाताओं से जोड़ना है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 17, 2024 | 12:48 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने ‘कैंडिडेट कनेक्ट’ अभियान शुरू किया है। जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को मतदाताओं से जोड़ना है। इस अभियान के तहत उम्मीदवारों की व्यक्तिगत वीडियो क्लिप्स साझा की जा रही हैं, जिनमें उनके राजनीतिक सफर और विकास कार्यों को उजागर किया जा रहा है।

इस अभियान के माध्यम से पार्टी मतदाताओं को अपने उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों से अवगत कराना चाहती है। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने इस अभियान को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए लॉन्च किया।

उम्मीदवार साझा कर रहे वीडियो क्लिप्स

इस अभियान के तहत पार्टी ने उम्मीदवारों के वीडियो क्लिप्स साझा करने शुरू किए हैं, जिनमें वे अपनी जीवन यात्रा, व्यक्तिगत किस्से, रुचियों, राजनीतिक सफर, और अजित पवार द्वारा उनके क्षेत्र में किए गए जनकल्याण कार्यों के बारे में बताते हैं, साथ ही अजित पवार के नेतृत्व के बारे में भी चर्चा करते हैं। पांच मिनट लंबे वीडियो में उम्मीदवार अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताए खास पलों और यादगार घटनाओं को भी साझा करते हैं।

लोकप्रतिनिधी असावा जनसामान्यांत ऊठ-बस करणारा,
लोकप्रतिनिधी असावा सर्वसामान्यांची सुख-दुःख आपला मानणारा,
लोकप्रतिनिधी असावा विकासाची भूक असणारा,
लोकप्रतिनिधी असावा तळमळीनं लोकांसाठी झिजणारा…
जसा आपला संजय बनसोडे!@BansodeSpeaks #CandidateConnect #कॅंडिडेट_कनेक्ट #Udgir pic.twitter.com/GQkGKHGs4b — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) October 17, 2024

उपमुख्यमंत्री ने की विधायकों की तारीफ

चिपलून विधानसभा क्षेत्र के विधायक शेखर निकम से संबंधित एक वीडियो साझा करते हुए, अजित पवार ने उन्हें ‘जनता का सच्चा प्रतिनिधि’ बताया। एक और अभियान वीडियो उदगीर विधायक और राज्य मंत्री संजय बंसोड़ से संबंधित है। संजय बनसोड़े की प्रतिबद्धता और प्रयासों की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने उन्हें एक ऐसा जनप्रतिनिधि बताया जो ‘विकास के लिए भूखा’ है। अभियान में जनता की सेवा में चुने गए प्रतिनिधि की भूमिका पर जोर दिया गया है। अजित पवार ने कहा कि ‘जनता का सच्चा प्रतिनिधि वही है जो जनता के लिए खड़ा हो, उनकी खुशियों और दुखों को अपना माने, और लोगों की सेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखे।’

Ncp launches candidate connect campaign candidates share their political journey and development efforts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 12:48 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Maharashtra Elections
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

नीट रिजल्ट में 90 को बनाया 514 और सरकारी अस्पताल के हॉस्टल में रहने लगा लड़का, जानें कैसे खुला राज

2

निशानेबाज: महान फुटबॉलर की यात्रा कैसी, फैन तरस गए, नहीं खेले मेस्सी

3

74,427 करोड़ की BMC पर कब्जे की ‘जंग’ शुरू, ठाकरे परिवार की विरासत दांव पर, महायुति भी तैयार

4

क्रिसमस पर मुंबई के इन फेमस चर्चों में मिलेगा यादगार अनुभव, बिल्कुल न करें मिस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.