- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ncp Crisis Sharad Pawar Ajit Pawar 40 Ncp Leaders Will Join Ncp Sp Party On 20th July Pimpari Chinchwad
शरद पवार का अजित पवार को बड़ा झटका: NCP के 40 नेताओं की होगी घर वापसी, 20 जुलाई को होंगे पार्टी में शामिल
बीते दिन एनसीपी एसपी अध्यक्ष शरद पवार कहा था कि मैंने ऐसे किसी व्यक्ति से मुलाकात नहीं की है, जो हमारी पार्टी छोड़कर वापस आना चाहता हो, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि उनमें से कुछ जयंत पाटिल से मिले हैं। जिसके बाद से सियासी हलचलें तेज हो गई है।
- Written By: किर्तेश ढोबले

शरद पवार का अजित पवार को झटका (फोटो सौजन्यः सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी हलचलें तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 40 नेताओं की शरद पवार के एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में घर वापसी होने वाली है। कहा जा रहा है कि सभी नेता 20 जुलाई को पार्टी नें प्रवेश करने वाले है।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन एनसीपी एसपी अध्यक्ष शरद पवार ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके भतीजे अजित पवार के साथ गए पार्टी के कुछ विधायकों ने उनके गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल से मुलाकात की है। शरद पवार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के विधायकों के एनसीपी (एसपी) में वापस आने की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही थी।
क्या कहा था शरद पवार ने?
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने ऐसे किसी व्यक्ति से मुलाकात नहीं की है, जो हमारी पार्टी छोड़कर वापस आना चाहता हो, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि उनमें से कुछ जयंत पाटिल से मिले हैं।” जयंत पाटिल राकांपा (एसपी) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं। अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न “तुरही बजाता व्यक्ति” के बारे में पवार ने कहा कि उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, क्योंकि कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न के रूप में ‘तुतारी’ या तुरही आवंटित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
एक सीट और दो दावेदार! प्रियंका चतुर्वेदी या शरद पवार? राज्यसभा को लेकर महाविकास आघाड़ी में फंसा पेंच
अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश का शक! रोहित पवार ने PM मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग
पुणे जिला परिषद में 51 सीटों के साथ एनसीपी बहुमत, अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर सियासी घमासान
Baramati Crash: ब्लैक बॉक्स से खुलेंगे राज? DFDR डेटा डाउनलोड हुआ सफल, CVR की मरम्मत के लिए विदेश से मांगी मदद
उन्होंने कहा, “सतारा में लोकसभा चुनाव के दौरान हमें इस चिह्न को लेकर समस्या हुई थी….अब यह मुद्दा अदालत में है, अगले सप्ताह इसपर सुनवाई होनी है।” पवार ने कहा कि लोगों ने लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश को विफल कर दिया और राज्य विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही जनादेश मिलेगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Ncp crisis sharad pawar ajit pawar 40 ncp leaders will join ncp sp party on 20th july pimpari chinchwad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दैनिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, कसारा से नासिक तक बढ़ेगी लोकल सेवा, मंत्री का आश्वासन
Feb 22, 2026 | 09:37 AMGold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार
Feb 22, 2026 | 09:37 AMओडिशा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने PCR वैन को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत
Feb 22, 2026 | 09:35 AMयूरोपीय संघ पर गिरी गाज…अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, खामेनेई ने घोषित किया आतंकी सगंठन
Feb 22, 2026 | 09:34 AMएक सीट और दो दावेदार! प्रियंका चतुर्वेदी या शरद पवार? राज्यसभा को लेकर महाविकास आघाड़ी में फंसा पेंच
Feb 22, 2026 | 09:27 AMदेश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध तमिलनाडु से अरेस्ट
Feb 22, 2026 | 09:22 AMबांदा के जेई और उसकी पत्नी की हैवानियत जान कांप उठेगी रूह, कोर्ट में बच्चों ने बयां की ‘मौत’ से बदतर दास्तां
Feb 22, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM













