Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2024 तक नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम,डीसीएम ने हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jun 07, 2023 | 08:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई: नवी मुंबई (Navi Mumbai ) में निर्माणाधीन देश का अत्याधुनिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport) 2024 तक तैयार हो जाएगा। देश और राज्य के लिए महत्वपूर्ण इस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को समय शुरू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने  दी। बुधवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य का निरीक्षण किया। 

अडानी समूह की ओर से बनाए जा रहे इस ग्रीन एयरपोर्ट का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण के बाद सीएम शिंदे ने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट पुणे, मुंबई, गोवा के लिए अहम है। इसका काम बहुत तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही दिक्कतों को तत्काल दूर किया जाए ताकि 2024 में यात्री यातायात शुरू हो सके।

नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळ केवळ राज्याच्या नव्हे तर देशाच्या दृष्टीने महत्वाचे विमानतळ ठरणार आहे. नियोजित वेळेत विमानतळ सुरु व्हावे यासाठी आजची पाहणी करण्यात आली. सध्या सुरु असणाऱ्या कामातील अडचणी दूर करण्यासाठी राज्य शासन आवश्यक ते सर्व सहकार्य करेल असे मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/aFoSM4NCYR — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 7, 2023

सम्बंधित ख़बरें

Relationship Tips: प्रपोज करने वाले की नीयत साफ है या नहीं? इन 5 तरीकों से कर सकते हैं पता

The 50 Reality Show: रजत दलाल के बर्ताव पर नेहल चुडासमा का फूटा गुस्सा, जमकर हुई बहसबाजी

महिला ने बिना माचिस या लाइटर के अपनी उंगली से गैस जलाई, वायरल वीडियो ने चौंकाया इंटरनेट

ट्रेड डील या ‘देश का सौदा’? सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार को घेरा: 18% टैरिफ और $500B की खरीदारी पर दागे सवाल

मल्टी मॉडल एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री @mieknathshinde आणि उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis यांनी आज सकाळी नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळाच्या कामाची पाहणी केली.
विमानतळाच्या टर्मिनल इमारत आणि इतर कामांचा आढावा घेतला. या विमानतळाच्या जागेची हवाई पाहणी करून धावपट्टीच्या कामाची स्थितीही मुख्यमंत्री,… pic.twitter.com/uMlGr6Pa4V
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 7, 2023

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह हवाईअड्डा देश का अनूठा मल्टी मॉडल एयरपोर्ट होगा। इस एयरपोर्ट से एमटीएचएल, कोस्टल रोड, मेट्रो सभी यातायात के साधन जुड़ेंगे। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जुड़ने वाला 22 किमी का मुंबई ट्रांस हार्बर सिलिंक एक महत्वपूर्ण कड़ी होगा। हर साल 9 करोड़ यात्रियों के आवागमन की क्षमता होगी।   इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर अनुमति देने का काम चल रहा है। पहले चरण में चार टर्मिनल हैं और इसमें 42 विमान आ सकेंगे। 5500 क्षमता की कार पार्किंग होगी। हवाई अड्डा 11.4 वर्ग किमी के क्षेत्र में है और इसमें दो रनवे होंगे। निरीक्षण के दौरान सीएम डीसीएम के साथ सांसद श्रीकांत शिंदे, श्रीरंग बारने, उदय सामंत, महेश बाल्दी, एमएमआरडीए कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी, संभागायुक्त डॉ. महेंद्र कल्याणकर, सिडको के एमडी अनिल दिग्गीकर आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Navi mumbai international airport by 2024 cm dcm inspected by helicopter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2023 | 08:02 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.