‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
Navi Mumbai Drug Trafficking News: नवी मुंबई में ड्रग्स तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस के ‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान में विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन का खुलासा हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई ड्रग ट्रैफिकिंग के मामले बढ़े (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai Drug Trafficking Rise: विकास के साथ-साथ यह शहर ड्रग्स की तस्करी के जाल में भी फंसा हुआ है, ड्रग तस्करों पर पुलिस लगातार लगाम कसने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है, किंतु इसके बाद भी नवी मुंबई में ड्रग्स तस्करी के मामले पूरी तरह से रुक नहीं रहे हैं।
यह बात पिछले तीन सालों 2024 से 2026 के आंकड़ों से सामने आई है। नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे के मार्ग दर्शन में चलाए गए खास कैंपेन ‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ से पता चला है कि इन अपराधियों के तार इंटरनेशनल लेवल पर फैले हुए हैं।
विदेशी नागरिकों की संलिप्तता चिंता का विषय
नवी मुंबई में ड्रग्स से जुड़े अपराधों की बढ़ती दर, इसमें विदेशी नागरिकों की संलिप्तता, पुलिस की स्ट्रेटेजिक कार्रवाई और क्रिमिनल चेन को तोड़ने के लिए उठाए गए कानूनी कदमों ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोहों के डर को हिलाकर रख दिया है। 2024 में ड्रग्स से जुड़े 654 अपराध दर्ज किए गए। यह 2023 में हुए 475 अपराधों की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी है। 2025 में स्थिति और गंभीर हो गई है, अकेले ड्रग्स लेने के 902 अपराध दर्ज किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
ऑपरेशन गरुड़ और अफ्रीकन किचन ऑपरेशन का दायरा
2025 में अपराधों की संख्या और जब्ती की कीमत 2024 के मुकाबले लगभग दोगुनी हो गई है। खास बात यह है कि 2025 में जब्ती की गई ड्रग्स की कुल कीमत 67.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। नवी मुंबई में ड्रग्स से जुड़े अपराधों में विदेशी नागरिकों, खासकर अफ्रीकी देशों के नागरिकों की बड़ी संलिप्तता चिंता की बात है।
पुलिस द्वारा किए गए कई बड़े ऑपरेशन में, विदेशी नागरिकों को कोकीन, मेफेड्रोन और ट्रामाडोल जैसी महंगी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। अक्टूबर 2023 में, पुलिस ने उल्वे नोड के सेक्टर 3, 5, 18, 24 और 25 में एक साथ रेड की। इस ऑपरेशन में 16 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
नवी मुंबई-पंजाब कनेक्शन और हेरोइन स्मगलिंग
पिछले दो सालों में नवी मुंबई में पंजाब से आने वाले ड्रग्स की मात्रा में भारी बढ़ोतरी हुई है। पता चला है कि पंजाब से गैंग ट्रक और ट्रेन के जरिए शहर में हेरोइन और अफीम ला रहे हैं और यहां लॉज और होटलों में इसका कारोबार कर रहे हैं। अभी तक 25 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने पंजाब से 25 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 3।3 करोड़ रुपये की हेरोइन और अफीम जब्त की गई। साहिब सिंह उर्फ सबा नामक इस गैंग का मुख्य मास्टरमाइंड साहिब सिंह जोगिंदर सिंह उर्फ सबा को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। यह रैकेट नवी मुंबई में लोकल डिस्ट्रीब्यूटर को इग्स सप्लाई कर रहा था।
खारघर-वाशी में अफ्रीकन किचन ऑपरेशन
पुलिस ने खारघर और वाशी इलाकों में अफ्रीकन किचन के नाम से चल रहे तीन गैर-कानूनी ठिकानों पर कार्रवाई की। जांच में पता चला कि ये जगहें सिर्फ खाने के लिए नहीं थीं, बल्कि इनका इस्तेमाल ड्रग पार्टियों और गैर-कानूनी शराब की बिक्री के लिए भी किया जाता था।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म
पुलिस ने नाइजीरियाई गैंग का भी किया पर्दाफाश
पुलिस ने दिसंबर 2024 में एक बड़े ऑपरेशन में 13 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की गईं। इसमें कोकीन और एमडी पाउडर शामिल थे।
