येवला में विकास कार्यों का लोकार्पण, मानसून से पहले नहर पर आठ नए गेट लगाने का काम पूरा होगा
Yeola Manjarpada Project: येवला में मांजरपाड़ा परियोजना का पानी अधिक गांवों तक पहुंचाने के लिए पुणेगांव-दरसवाड़ी-डोंगरगांव नहर पर मानसून से पहले आठ नए गेट लगाने का काम पूरा किया जाएगा।
- Written By: अंकिता पटेल
Canal Gates Construction Maharashtra ( सोर्स : शोसल मीडिया )
Canal Gates Construction Maharashtra: येवला पूर्व सांसद समीर भुजबल ने कहा है कि मांजरपाड़ा परियोजना का पानी अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचने के लिए पुणेगांव-दरसवाड़ी-डोंगरगांव नहर पर मानसून से पहले आठ नए गेट का काम पूरा कर लिया जाएगा।
इन गेटों के माध्यम से क्षेत्र के स्थानीय बांध भरे जाएंगे। मंत्री छगन भुजबल द्वारा मंजूर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और ‘संवाद दौरे’ के दौरान समीर भुजबल ने ये महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
जल प्रबंधन और बुनियादी ढांचा
समीर भुजबल ने बताया कि येवला क्षेत्र के अधिक गांवों को पानी दिलाने के लिए नहर का विस्तृत सर्वेक्षण किया जा रहा है और आवश्यकतानुसार और भी नए गेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा, खराब मुख्य सड़कों, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने वाली सड़कों के काम को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
MMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
किसानों और छात्रों को राहत
दौरे के दौरान उन्होंने किसानों की बिजली समस्या पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि नए उपकेंद्रों के जरिए किसानों को खेती के लिए पर्याप्त बिजली और छात्रों के लिए समय पर बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नासिक से उठी आवाज, ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र; चालान माफी की मांग
अगले वित्त वर्ष में सभी लंबित विकास कार्यों को पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राधाकिसन सोनवणे, अरुण थोरात सहित कई पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समीर भुजबल के ‘संवाद दौरे’ की मुख्य घोषणाएं
डोंगरगांव नहरः मानसून से पहले 8 गेटी का निर्माण पूरा करना।
सड़क विकासः स्कूल और अस्पतालों को जोड़ने वाले मार्गों का डामरीकरण।
ऊर्जा संकटः नए बिजली उपकेंद्रों के माध्यम से कृषि पंपों को निर्वाच बिजली।
परिवहनः छात्रों की सुविधा के लिए नई बस फेरियां शुरू करना।
