नासिक में 3 लाख में महिला को बेचने और फर्जी शादी का पर्दाफाश, 3 बच्चों की मां को पैसे के लिए बनाया मोहरा
Nashik Crime: नासिक में महिला को 3 लाख में बेचकर फर्जी शादी रचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़। 3 बच्चों की मां ने किराए के लिए रचा ढोंग, सोलापुर के परिवार से धोखाधड़ी; वणी पुलिस जांच में जुटी।
- Written By: रूपम सिंह
फर्जी शादी का पर्दाफाश ,(सोर्स: AI)
Nashik Crime Fake Marriage Fraud: एक मजबूर महिला को 3 लाख रुपये में बेचने और शादी का ढोंग रचकर ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोलापुर के एक युवक से शादी करने के बाद महिला के भागने के प्रयास ने इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। वणी पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोलापुर के निवासी विशाल धावणे अपने परिवार के साथ वधू की तलाश में थे।
बापू अंधारे नामक एक एजेंट के जरिए उनकी मुलाकात नासिक के एक गिरोह से हुई। एजेंट ने 3 लाख रुपये में सौदा तय किया-जिसमें ढाई लाख रुपये लड़की के माता-पिता को और 50 हजार रुपये खुद एजेंट को मिलने थे। 6 जून को सप्तशृंगी मंदिर में विशाल और उस महिला की शादी करा दी गई। शादी के बाद सोलापुर लौटते समय शिरडी के पास एक होटल में महिला ने भागने की कोशिश की।
परिजनों ने उसे होटल के पीछे से पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने जो बताया, उसने सभी को हैरान कर दिया महिला पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। मकान का किराया देने के लिए उसे 25 हजार रुपये की सख्त जरूरत थी, जिसके लिए उसने यह ढोंग रचा। गिरोह ने उसे हिदायत दी थी कि शादी के तुरंत बाद मौका मिलते ही भाग जाना, ताकि वे दोबारा उसे बेच सकें।
सम्बंधित ख़बरें
आचार संहिता का हवाला देकर नासिक मनपा की सभा 10 मिनट में स्थगित, 122 में से केवल 12 सदस्य ही रहे उपस्थित
वर्धा में 88 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 95% स्कूलों तक पहुंचा पाठ्यपुस्तकों का वितरण
नवी मुंबई में महायुति में बढ़ी तकरार, कार्यक्रम के निमंत्रण से एकनाथ शिंदे का नाम गायब होने पर बवाल
एक या तीन मौतें? नागपुर जिले के गोरेवाड़ा सफारी में रहस्य ने बढ़ाई चिंता, आधिकारिक दावों पर उठे सवाल
यह भी पढ़ें:- आचार संहिता का हवाला देकर नासिक मनपा की सभा 10 मिनट में स्थगित, 122 में से केवल 12 सदस्य ही रहे उपस्थित
पुलिस तक कैसे पहुंचा मामला ?
धोखाधड़ी का एहसास होने पर विशाल का परिवार महिला को वापस लौटाने और पैसे मांगने नाशिक पहुंचा। इसी दौरान कोपरगांव के पास बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे डरकर परिवार ने मोहोल पुलिस से संपर्क किया, वहां से यह मामला वणी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। फिलहाल उपनिरीक्षक गणेश कुटे इस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रहे हैं।
