Water Crisis: दूर होगा जलगांव-नासिक का जल संकट नार-पार गिरणा नदी जोड़ परियोजना की निविदा जारी
महाराष्ट्र में किसानों के लिए जल संकट एक बेहद ही गंभीर समस्या है, जिसका तोड़ अब महाराष्ट्र सरकार निकालने जा रही है। देवेंद्र फडणवीस ने जलगांव और नासिक किसानों के लिए परियोजना का ऐलान किया है।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)
जलगांव: महाराष्ट्र सरकार ने नासिक और जलगांव के किसानों को बड़ी सौगात दी है। जलगांव और नासिक में अब तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने के कारण किसानों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिसका अब महाराष्ट्र सरकार ने तोड़ निकाल लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में घोषणा की कि नार-पार गिरणा नदी जोड़ परियोजना की निविदा जारी कर दी गई है।
इस परियोजना से इन जिलों में सिंचाई का दायरा बढ़ेगा और पानी की समस्या काफी हद तक हल होगी। यह पूरी परियोजना 7,015 करोड़ रुपये की होगी और इस परियोजना के द्वारा 50 हजार हेक्टेयर को पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नदी जोड़ परियोजना का खर्च 7,015.29 करोड़ रुपये होगा। इसके तहत बांधों से 9.19 टीएमसी पानी उठाकर 14.56 किमी लंबी सुरंग के जरिए गिरणा नदी के चणकापुर बांध में छोड़ा जाएगा। इससे करीब 49,761 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
राज्य में तेजी से बढ़ रहे सिंचाई कार्य
मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी बताया कि राज्य में सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक 160 सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी जा चुकी है। सरकार ने जलयुक्त शिवार-2 योजना के तहत जल प्रबंधन को प्राथमिकता दी है और नदी जोड़ परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी मुंबई’ की ओर बढ़ा कदम; रायगढ़ में 216 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, एमएमआरडीए के सहभागी मॉडल को मिली सफलता
महाराष्ट्र में बिजली प्रबंधन में AI का इस्तेमाल, फडणवीस सरकार की नई ऊर्जा रणनीति
Devendra Fadnavis सरकार का बड़ा फैसला, ‘एज्युसिटी’ और ‘मेडिसिटी’ से खुलेगा वैश्विक शिक्षा का रास्ता
महाराष्ट्र में क्राइम पर होगा कड़ा प्रहार! CM फडणवीस ने नासिक धर्मांतरण और ड्रग्स केस पर बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मराठवाड़ा को भी मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठवाड़ा में भी सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए संभाजीनगर और जालना को औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे वहां पानी की मांग बढ़ेगी। नदी जोड़ परियोजना इस जरूरत को पूरा करने में मददगार साबित होगी। इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद जलगांव और नासिक के किसानों में उम्मीद जगी है कि उन्हें जल्द ही पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।
