त्र्यंबकेश्वर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; लाखों का सामान जब्त

Trimbakeshwar Fake Currency Racket: महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर में नकली नोट बनाने की कथित साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तलवाड़े इलाके के किकवी रिसॉर्ट में छापेमारी की गई ।
trimbakeshwar fake currency racket four arrested
त्र्यंबकेश्वर नकली नोट गिरोह(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • त्र्यंबकेश्वर के तलवाड़े इलाके में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की।

  • पुलिस ने मनमाड के चार आरोपियों को पकड़ा, जबकि पांचवां संदिग्ध फरार हो गया।

  • कार्रवाई में कार, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की गई।

Kikvi Resort Raid: त्र्यंबकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत तलवाड़े इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में नकली नोट बनाकर धोखाधड़ी करने की फिराक में जुटी एक अंतर्राज्यीय टोली का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और लाखों रुपए का सामान जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तलवाड़े शिवार स्थित 'किकवी रिसॉर्ट' के विला नंबर 4 में कुछ व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन की प्रशिक्षु महिला पुलिस उपनिरीक्षक पल्लवी जायभाये के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिसॉर्ट पर अचानक छापेमारी की। उस दौरान आरोपी आपस में मिलीभगत कर आर्थिक लाभ कमाने और लोगों को ठगने के मकसद से नकली नोट तैयार करने की साजिश रच रहे थे।

trimbakeshwar fake currency racket four arrested
यवतमाल में बाहरी मवेशियों की चराई पर प्रतिबंध, 15 अप्रैल 2027 तक चारा संकट की आशंका

किकवी रिसॉर्ट में पुलिस की छापेमारी

पुलिस ने मनमाड के 4 संदिग्धों को मौके से गिरफ्तार किया है। इनमें मयूर गोविंद ओचानी (41), अमोल विजय डमरे (42), शंकर किसन आंधले (60) और किशोर गोपीकिशन शर्मा (65) शामिल हैं। वहीं, पांचवा संदिग्ध पंकज चव्हाण पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। इस छापेमारी में पुलिस ने कुल 1 लाख 75 हजार 300 रुपए का सामान जब्त किया है। जब्त सामग्री में शामिल हैं।

जब्त सामान

  • 80 हजार रुपए मूल्य की एक टाटा इंडिका कार (MH 39 2359)

  • 2 ट्रैवल बैग में रखे नोटों के आकार के सफेद कागजों के 18 बंडल

  • एक नोट गिनने की मशीन

  • 2 प्रेस (इस्त्री), कांच की दो स्लाइड, स्टील के बर्तन

  • 4 एंड्रॉइड मोबाइल हैंडसेट

  • 50,300 रुपए की नकद राशि

trimbakeshwar fake currency racket four arrested
नागपुर में किराये के रूम में छाप रहा था 500 के नोट, 37 लाख के नकली नोट मिले, देखने में असली जैसे

फरार आरोपी की तलाश जारी

इस मामले में त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 181 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक देवरे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं और फरार आरोपी की तलाश जारी है। इससे पहले भी त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र के तलेगांव में बड़े पैमाने पर नकली नोट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ था, जिसके बाद अब इस इलाके के नकली नोटों का अड्डा बनने को लेकर स्थानीय चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com