- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Traumatic Accident At New Kasara Ghat One Dead One Injured
नए कसारा घाट पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, एक घायल
- Written By: अमन दुबे

इगतपुरी : मुंबई-नाशिक हाईवे (Mumbai-Nashik Highway) पर नए कसारा घाट पर केले ले जा रहे एक ट्रक (Truck) ने आयशर टेंपो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे (Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के कारण हाईवे पर केले बिखर गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम, कसारा पुलिस और हाईवे सेफ्टी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य प्रकाश शिंदे और देवा वाघ कसारा घाट पर हादसे की जानकारी पाते ही पहुंचे।
हादसा के बाद एंबुलेंस-108 को फोन किया गया और हाईवे पुलिस को भी इस घटना के अवगत कराया गया। आपदा प्रबंधन टीम के शाम धुमाल, दत्ता वाताडे, प्रसाद दोरे, जस्सी भाई, बालू मागे, अक्षय राठोड, विनोद आयरे ने घटनास्थल पर पहुंचे। रात के अंधेरे यहां की स्थिति बड़ी खतरनाक रहती है। सहायक पुलिस निरीक्षक पवार, खटाले, हाईवे पुलिस घोटी सेंटर के गोरे ने आपदा प्रबंधन टीम के सदस्यों की मदद से और निजी क्रेन की मदद से राहत कार्य शुरू किया बाद में हाईवे सेफ्टी पुलिस ने पहुंचकर यातायात को सुचारू किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘राघव चड्ढा गद्दार है…’, सांसद के मुबंई वाले घर के बाहर भारी हंगामा; सड़क पर बैठे AAP कार्यकर्ता
संजू सैमसन ने पलक झपकते ही उड़ाई गिल की गिल्लियां, स्टंपिंग देख फैंस बोले- इसमें धोनी की झलक है, देखें VIDEO
सिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान
माली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
ट्रक और पिक-अप वाहन के बीच टक्कर, एक की मौत
पिंपलगांव बसवंत में मुंबई-आगरा हाईवे पर पालखेड़ दावा नहर चौराहे के पास होटल गुरुदत्त के पास ट्रक और पिक-अप के बीच हुए हादसे में पिक-अप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट यह है कि सुनील श्रवण पाटिल नामक किसान अपने पिक-अप वाहन (एमएच, 41, जी, 1587) से बसवंत पिंपलगांव आ रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक (एचआर, 55, एसी, 9187) ने उसके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिक-अप वाहन चालक सुनील पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। पिंपलगांव पुलिस स्टेशन में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रकाश पावले एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन हादसा इतना भयानक था कि पिक-अप वाहन चालक सुनील पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की शिकायत पिंपलगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक भाऊसाहेब पराते के मार्गदर्शन में कांस्टेबल संतोष ब्राह्मणे कर रहे हैं।
Traumatic accident at new kasara ghat one dead one injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘राघव चड्ढा गद्दार है…’, सांसद के मुबंई वाले घर के बाहर भारी हंगामा; सड़क पर बैठे AAP कार्यकर्ता
Apr 26, 2026 | 08:06 PMसंजू सैमसन ने पलक झपकते ही उड़ाई गिल की गिल्लियां, स्टंपिंग देख फैंस बोले- इसमें धोनी की झलक है, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 08:06 PMसिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान
Apr 26, 2026 | 08:05 PMमाली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
Apr 26, 2026 | 08:01 PMFrench Open 2026: कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन से हुए बाहर, इस कारण लिया बड़ा फैसला
Apr 26, 2026 | 07:56 PMअमरावती में पारा 46.8 डिग्री, भीषण गर्मी का कहर, पारा 46.8 पर पहुंचा, हीट वेव अलर्ट
Apr 26, 2026 | 07:55 PMधीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शिव प्रेमियों में रोष, गोंदिया में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्
Apr 26, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM










