Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घरों की कीमत में होगी दस प्रतिशत की वृद्धि: रवि महाजन

  • By अमन दुबे
Updated On: Aug 21, 2022 | 04:19 PM

File

Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक : महंगाई हर क्षेत्र में बढ़ रही है। महंगाई ने गृह निर्माण (House Construction) क्षेत्र से जुड़ी सामग्रियों के भाव पर भी असर डाला है। गृह निर्माण सामग्री के दामों में लगातार हो रही वृद्धि (Growth) को देखते हुए नाशिक में भी घरों की कीमतों में लगभग दस प्रतिशत की वृद्धि निकट भविष्य की जाएगी, ऐसी जानकारी क्रेडाई मेट्रो के अध्यक्ष रवि महाजन (Ravi Mahajan) ने दी है। महाजन ने बताया कि गृह निर्माण सामग्री के भाव बढ़ने के कारण ऐसा करना जरूरी हो गया है। महाजन ने बताया कि 2020- 2021 में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, इसका सबसे ज्यादा असर रियल एस्टेट सेक्टर में देखने को मिला। जैसे-जैसे आवास की मांग घटती गई, गृह ऋण की मात्रा घटती गई, इसके बाद होम लोन की दरों में दो से ढाई फीसदी की कमी आई। 

उन्होंने बताया कि एकीकृत विकास नियंत्रण विनियमों के तहत अधिक एफएसआई प्रदान किए जाने के कारण बड़ी संख्या में परियोजनाएं शुरू की गई। होम लोन की दरों में कमी, निर्माण परियोजनाओं के विस्तार से कारोबार में उछाल आया। हालांकि, निर्माण सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए उछाल मंदी में बदलना शुरू हो गया है। महाजन के अनुसार गृह निर्माण सामग्री में 35 से 50 प्रतिशत की वृद्धि ने आवास की कीमतों में वृद्धि को अपरिहार्य हो गया है। 

दर वृद्धि जारी रहने पर फैसला

क्रेडाई के अधिकारियों ने घर की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि अभी सभी बिल्डरों ने कीमत नहीं बढ़ाई है, लेकिन अगर गृह निर्माण सामग्रियों के भाव में और उछाल आया तो सभी बिल्डरों को घर की कीमतों में वृद्धि करनी ही पडेगी। सिर्फ नाशिक ही नहीं, राज्य के लगभग सभी शहरों में भी घरों की कीमतों में वृद्धि हुई है। 

निर्माण सामग्री की मौजूदा दरें

  • स्टील – 78 रुपए प्रति किलो
  • ईंट – 9 से 12 हजार रुपए (प्रति हजार)
  • सीमेंट – 375 से 450 प्रति बोरी
  • रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) 5600 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर
  • कृत्रिम बालू, प्लंबिंग सामग्री, टाइल्स, एल्युमिनियम, पेंट, बिजली के सामान, जीआई पाइप, केबल – 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी।

निर्माण सामग्री की कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में घरों की कीमतें भी जरूरी हो गया है. मुंबई, पुणे निर्माण सामग्री की कीमत में वृद्धि से प्रभावित नहीं हैं, लेकिन नाशिक में गृह निर्माण सामग्रियों की कीमत में वृद्धि होने से घर की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। -(रवि महाजन,अध्यक्ष, नाशिक क्रेडाई, मेट्रो)।

There will be a 10 increase in the price of houses ravi mahajan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2022 | 04:19 PM

Topics:  

  • House Construction
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे का जेल जाना तय! नासिक की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

2

मंत्री माणिकराव कोकाटे की कुर्सी खतरे में! दो साल की सजा के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट

3

अंबेदिंडोरी में ग्राम सेवक पर गंभीर आरोप, पंचायत कार्यालय पर ताला, ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

4

नासिक में होमेथॉन प्रॉपर्टी एक्सपो 2025 के लिए डोंगरे मैदान तैयार, प्लॉट व निवेश के कई विकल्प एक जगह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.