स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ब्रह्मलीन, महानिर्वाणी और अटल अखाड़े में 16 दिन का शोक

Swami Vishokanand Bharti Maharaj: श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के निधन से संत समाज में शोक है। अटल अखाड़े में 16 दिन का शोक घोषित किया गया है।
Swami Vishokanand Bharti Maharaj Passes Away Akhara Mourning
स्वामी विशोकानंद भारती महाराज की अंतिम यात्रा(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने 74 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

  • 28 नवंबर को दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में हुआ देहावसान।

  • वे अतिरुद्र महायज्ञ की अध्यक्षता कर रहे थे।

  • 29 नवंबर को राजस्थान के बीकानेर स्थित राजगुरु मठ में समाधि संस्कार निर्धारित था।

Swami Vishokanand Bharti Maharaj Passes Away: सनातन धर्म की अखाड़ा परंपरा के प्रतिष्ठित संत, निर्वाण पीठाधीश्वर एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने से संत समाज में शोक की लहर व्याप्त है। 74 वर्ष की आयु में शनिवार, 28 नवंबर को नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके महाप्रयाण को अखाड़ा परंपरा और आध्यात्मिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। राजगुरु के ब्रह्मलीन होने के बाद इतिहास त्रंबकेश्वर स्थित महानिर्वाणी और अटल अखाड़े में 16 दिन का शोक की घोषणा की गई है वही जूना आवाहन अग्नि निरंजनी आनंद सहित अन्य अखाड़े ने 3 दिन का शोक रखा है इस दौरान अखाड़े में किसी भी प्रकार का कोई भी उत्सव या समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।

अतिरुद्र महायज्ञ के दौरान हुआ महाप्रयाण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वामी विशोकानंद भारती महाराज दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में आयोजित अतिरुद्र महायज्ञ की अध्यक्षता कर रहे थे। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व महामंडलेश्वर हरिहरानंद गिरि महाराज कर रहे थे। इसी दौरान हृदयगति रुकने से उनका देहावसान हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही विभिन्न अखाड़ों, संत परंपराओं और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं में शोक व्याप्त हो गया।

बीकानेर के राजगुरु मठ में समाधि संस्कार

संन्यास परंपरा की विशिष्ट धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप रविवार, 29 नवंबर को राजस्थान राज्य के बीकानेर स्थित राजगुरु मठ (धूणीनाथ मंदिर एवं पंचमंदिर परिसर) में उनका समाधि संस्कार निर्धारित किया गया। समाधि संस्कार में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के पंच परमेश्वर सहित देशभर से पहुंचे विभिन्न अखाड़ों के संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मंदिर एवं गोशाला परिसर में अंतिम दर्शन और समाधि संस्कार के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

Swami Vishokanand Bharti Maharaj Passes Away Akhara Mourning
महाराष्ट्र साहित्य परिषद में पहली बार पुलिस, अध्यक्ष योगेश सोमण के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विवाद

संत परंपरा में समाधि संस्कार का आध्यात्मिक महत्व?

सनातन धर्म की संन्यास परंपरा में देहावसान को सामान्य जीवन की समाप्ति के रूप में ही नहीं, बल्कि आत्मा की आध्यात्मिक यात्रा के एक पड़ाव के रूप में देखा जाता है। संन्यासी के समाधि संस्कार की परंपरा गृहस्थ समाज की अंतिम क्रियाओं से अलग होती है। कई संन्यासी परंपराओं में संतों के पार्थिव शरीर को समाधि प्रदान की जाती है। इसके पीछे संन्यास, वैराग्य और साधना की विशिष्ट मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। समाधि स्थल आगे चलकर श्रद्धा, स्मरण और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बनता है।

Swami Vishokanand Bharti Maharaj Passes Away Akhara Mourning
पुणे: 1 दिसंबर को निकलेगी म्हाडा के 4,264 घरों की लॉटरी, 2.73 लाख से अधिक आवेदक पात्र

अखाड़ा परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति

आचार्य महामंडलेश्वर का पद केवल धार्मिक प्रतिष्ठा का प्रतीक नहीं, बल्कि अखाड़े की परंपरा, अनुशासन, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और संगठनात्मक दायित्वों से भी जुड़ा होता है। ऐसे में निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का महाप्रयाण संत समाज के लिए एक महत्वपूर्ण क्षति है।

उनके ब्रह्मलीन होने के साथ ही संत समाज ने एक ऐसे आध्यात्मिक व्यक्तित्व को खो दिया, जिनका नाम अखाड़ा परंपरा के शीर्ष पदों में शामिल था। संतों की देह नश्वर है, लेकिन उनकी साधना, विचार और आध्यात्मिक परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का आधार बने रहते हैं।