महामंडलेश्वर पद छिनने के बाद इंद्रदेव महाराज की बढ़ी मुश्किलें, तृप्ति देसाई संग वृंदावन पहुंचेंगी पीड़िता

Indradev Maharaj Controversy: निरंजनी अखाड़े से निष्कासन से इंद्रदेव महाराज की मुश्किलें बढ़ीं। पुणे में दर्ज जीरो FIR मामले में तृप्ति देसाई संग जल्द वृंदावन पहुंचकर बयान और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
Niranjani Akhada Mahamandaleshwar Expelled
स्वामी इंद्रदेव महाराज व पीड़ितासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • इंद्रदेव महाराज को निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से निष्कासित किया है।

  • पुणे जिले में दर्ज जीरो FIR की प्रति वृंदावन कोतवाली पुलिस को मिली है।

  • पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

Niranjani Akhada Mahamandaleshwar Expelled: जलगांव जिले से कथा वाचक का सफर शुरू करने वाले  इंद्रदेव महाराज त्रंबकेश्वर में 2014-15 के कुंभ के दौरान इंद्र देवानंद सरस्वती बने तो फिर 16 में हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और वह जलगांव से निकलकर मथुरा और उज्जैन में अपने आश्रम भी बनाने में सफल रहे लेकिन उनकी अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि निरंजनी अखाड़े ने जहां उनको महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है वही वृंदावन की कोतवाली पुलिस पीड़ित महिला का इंतजार कर रही है, और महिला के पुलिस के सामने और अदालत में कलम बंद बयान के बाद जांच की प्रक्रिया आगे शुरू होगी कौन सही है कौन गलत है इसका फैसला तो पुलिस जांच से ही होगा लेकिन अभी तक अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए इंद्रदेव का मीडिया के सामने ना आना  चर्चा का विषय बना हुआ है।

वृंदावन पुलिस ने पीड़िता को भेज दी है सूचना जवाब आया मैं आ रही

महाराष्ट्र के पुणे जिले में दर्ज जीरो FIR की कॉपी वृंदावन कोतवाली पुलिस के पास पहुंच चुकी है और इस संबंध में वहां के पुलिस क्षेत्राधिकार संदीप कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला को बयान के लिए वृंदावन बुलाया गया है और पीड़ित महिला की तरफ से कहा गया है कि वह बहुत जल्द वृंदावन आकर पुलिस को बयान देंगे और पीड़ित महिला के बयान के बाद ही पुलिस आगे जांच की कार्रवाई करेगी।

पीड़ित महिला वृंदावन में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वृंदावन के पत्रकार लगातार महिला से संपर्क में है कि वह वृंदावन कब आ रही है कब पुलिस को बयान देगी स्पष्ट तारीख की घोषणा पीड़ित महिला की तरफ से नहीं की गई है लेकिन पत्रकारों से संपर्क के दौरान पीड़ित महिला का कहना था कि वह जब वृंदावन आएंगी पुलिस और अदालत में बयान देने के बाद पूरे प्रकरण या आप बीती की कहानी वृंदावन की मीडिया के सामने रखेगी।

Niranjani Akhada Mahamandaleshwar Expelled
आखिर किस वजह से महायुति में शामिल हुए थे अजित पवार? पुणे में अमित शाह ने बताई अंदर की बात

पीड़ित महिला के साथ तृप्ति देसाई भी रहेगी मौजूद

वही वृंदावन में पुलिस और मीडिया के बीच चल रही चर्चा के अनुसार पीड़ित महिला अकेले वृंदावन नहीं आ रही है उनके साथ  मीडिया के सामने उनकी पर भी करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई भी रहेगी और यह भी माना जा रहा है कि वृंदावन मीडिया मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस डिप्टी देसाई ही संबोधित करेंगी। यही कारण है कि वृंदावन पुलिस से लेकर वृंदावन के पत्रकारों की निगाहें पीड़ित महिला का इंतजार में लगी है।

मानवाधिकार आयोग में हो गई शिकायत वृंदावन के कई सामाजिक संगठन भी पीड़ित महिला के साथ जब से इस प्रकरण का खुलासा हुआ है उसके बाद से ही वृंदावन के कई साधु समाज के साथ सामाजिक संगठन भी पीड़ित महिला के साथ खड़े दिखाई पड़ रहे हैं और इस घटना की शिकायत मानवाधिकार आयोग से भी की जा चुकी है और यह भी पैमाना जा रहा है कि जिस समय पीड़ित महिला वृंदावन पहुंचेंगी वृंदावन का माहौल एकाएक गर्म हो जाएगा।