- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Strong Arrangements For Ganesh Immersion In Nashik District And City
रात 1 बजे तक शहर के कई प्रमुख रास्ते बंद, नाशिक जिले व शहर में गणेश विसर्जन के लिए पुख्ता इंतजाम
Ganesh immersion: गणेश विसर्जन पर नासिक मनपा ने अमोनियम कार्बोनेट पाउडर वितरित किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी मूर्तियों का विसर्जन घर पर ही करें।
- Written By: आंचल लोखंडे

रात 1 बजे तक शहर के कई प्रमुख रास्ते बंद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik News: 6 सितंबर को शहर के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी जा घरों में स्थापित गणेश प्रति विसर्जन होगा, जिसके बाद छो बड़े मंडल शोभायात्रा निकालक विदाई देंगे। इसके लिए प्रश पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है भी गणेशोत्सव को पर्यावरण बनाने के लिए मनपा विघ्नहर्ता’ चला रहा है। गोदावरी और नंदिनी नदियों को पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) मूर्तियों से होने वाले प्रदूषण से बचाने के लिए, मनपा ने अमोनियम कार्बोनेट पाउडर वितरित किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी मूर्तियों का विसर्जन घर पर ही करें।
किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में कड़ा बंदोबस्त तैनात किया है। शोभायात्रा के रूट और संवेदनशील इलाकों में पहले ही रूट मार्च निकाला गया था। आज सुबह 10 बजे से आधी रात 1 बजे तक शहर के कई प्रमुख रास्ते यातायात के लिए बंद रहेंगे। प्रमुख बंद मार्गः वाकड़ी बारव- कादर मार्केट, फुले मंडई, बादशाही कॉर्नर से गाडगे महाराज पुतला, अशोक स्तंभ, रविवार कारंजा और मालेगांव स्टैंड से गोदाकाठ। यातायात में बदलावः तपोवन, निमाणी बस स्टैंड से निकलने वाली बसें पंचवटी डिपो से चलेंगी। रविवार कारंजा और अशोक स्तंभ से चलने वाली बसें शालिमार से होकर आएंगी-जाएंगी। नासिक रोड के भी कई मार्ग बंद रहेंगे।
मनपा की पर्यावरण-अनुकूल पहल
इस साल भी, मनपा ‘मिशन विघ्नहर्ता’ के तहत पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव मनाने पर जोर दे रहा है। गोदावरी और नंदिनी नदियों को पीओपी मूर्तियों के प्रदूषण से बचाने के लिए, मनपा ने अमोनियम कार्बोनेट पाउडर वितरित किया है और नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन घर पर ही करें।
सम्बंधित ख़बरें
Nath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
नासिक में गोदावरी पर नया पुल शुरू: चांदशी से गंगापुर रोड का सफर आसान, 15 मिनट में पूरी होगी दूरी
नासिक म्हाडा जमीन घोटाला: फर्जी नक्शों से मंजूरी का खेल, नायब तहसीलदार गिरफ्तार, SIT जांच तेज
नासिक में किसानों की बैठक, मंत्री महाजन ने सुनी किसानों की समस्या; परियोजना पर सरकार का आश्वासन
सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था
नागरिकों और गणेश मंडलों की सुविधा के लिए, मनपा ने शहर के 6 विभागीय कार्यालयों में 54 कृत्रिम तालाब और 59 निर्माल्य संकलन वाहन की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था विभिन्न क्षेत्रों में की गई है, जिनमें नासिक पूर्व में रामदास स्वामी मठ, नासिक पश्चिम में चोपड़ा लॉन्स, पंचवटी में पेठरोड, सातपुर में सोमेश्वर मंदिर और सिडको व नाशिक रोड के प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
मनपा आयुक्त डॉ.मनीषा खत्री ने अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ शोभायात्रा और विसर्जन स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि गणेशोत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।
ये भी पढ़े: नाशिक के कई मंडल नाराज, विसर्जन के बहिष्कार की धमकी,जुलूस निकालने के क्रम को लेकर प्रशासन से विवाद
विसर्जन के लिए मनपा की व्यवस्था
मनपा ने शहर के 6 विभागीय कार्यालय क्षेत्रों में विसर्जन के लिए 54 कृत्रिम तालाब और 59 निर्माल्य संकलन वाहन की व्यवस्था की है। नागरिकों की सुविधा के लिए ये व्यवस्थाएं विभिन्न स्थानों पर की गई हैं, जिनमें नासिक पूर्व में रामदास स्वामी मठ, नासिक पश्चिम में चोपड़ा लॉन्स, पंचवटी में पेठरोड, सातपुर में सोमेश्वर मंदिर और सिडको व नासिक रोड के प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। मनपा ने एक बार फिर नागरिकों और मंडलों से पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन का आग्रह किया है।
Strong arrangements for ganesh immersion in nashik district and city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीथमपुर में वाहन के नीचे आराम कर रहे 3 मजदूरों की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; तीनों छत्तीसगढ़ के निवासी
May 05, 2026 | 04:09 PMThalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
May 05, 2026 | 04:06 PMNath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
May 05, 2026 | 03:50 PMभोपाल का ‘अजूबा’ निर्माण! 5 लाख की लागत से बनाया शौचालय, लेकिन सामने खड़ी कर दी दीवार; अब कैसे जाएंगे लोग?
May 05, 2026 | 03:43 PMचुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, चुनाव के नतीजो पर बोली Shaina NC, विपक्ष की साजिश वाली थ्योरी को नकारा
May 05, 2026 | 03:29 PMनासिक में गोदावरी पर नया पुल शुरू: चांदशी से गंगापुर रोड का सफर आसान, 15 मिनट में पूरी होगी दूरी
May 05, 2026 | 03:26 PMनासिक म्हाडा जमीन घोटाला: फर्जी नक्शों से मंजूरी का खेल, नायब तहसीलदार गिरफ्तार, SIT जांच तेज
May 05, 2026 | 03:10 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM











