Someshwar waterfall बनेगा बड़ा धार्मिक-पर्यटन केंद्र, घाट निर्माण का टेंडर जारी, सीमा हिरे की पहल
Nashik Tourism: सातपुर-गंगापुर रोड स्थित सोमेश्वर झरना, बालाजी मंदिर व नवशा गणपति परिसर को धार्मिक-पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम। सीमा हिरे की पहल रंग लाई , नए घाट निर्माण का टेंडर जारी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Someshwar Waterfall Nashik Tourism News: सातपुर नाशिक और देश भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले गंगापुर रोड क्षेत्र में स्थित सोमेश्वर झरना, बालाजी मंदिर और नवशा गणपति परिसर को एक बड़ा धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में विधायक सीमा हिरे के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। 14 दिसंबर को इस नए घाट के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिससे जल्द ही
वास्तविक काम शुरू होने की उम्मीद है।
सिंहस्थ कुंभ के लिए राहत
विधायक सीमा हिरे ने बताया कि इस नए और भव्य गोदाघाट के निर्माण से नासिक सहित देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक नए धार्मिक स्थल का उदय होगा।
उन्होंने कहा, रइस नए घाट के बनने से सिंहस्थ कुंभ के दौरान रामकुंड परिसर में होने वाली भीड़ को बांटने में निश्चित रूप से बड़ी मदद मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं की जानलेवा भीड़ कम होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
गणपतिपुले में समुद्र की लहरों में बहने वाले पांच श्रद्धालुओं का अब तक नहीं लगा सुराग, खोज अभियान जारी
78 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट
विधायक हिरे पिछले कई महीनों से इस भव्य गोदाघाट के निर्माण के लिए सरकार के साथ लगातार फॉलोअप कर रही थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कुंभ मंत्री गिरीश महाजन से मिलकर इस घाट के महत्व को रेखांकित किया था।
उनके प्रयासों के बाद, अब सरकार ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। गोदाघाट निर्माण और सौंदर्याकरण का कार्य महाराष्ट्र राज्य इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा। निगम ने इस काम के लिए लगभग 78 करोड़ 26 लाख रुपये का अनुमानित एस्टीमेट (अनुमान) तैयार किया है।
परियोजना में क्या-क्या शामिल ?
- गोदाघाट के साथ-साथ इस स्थान पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।
- कुशावर्त की तर्ज पर स्नान कुंडः स्नान के लिए कई जल कुंड बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- Nashik में रोजगार का बड़ा मौका, 23 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन, सैकड़ों युवाओं का करियर संवरा
- आवश्यक स्वच्छता सुविधाओं का निर्माण होगा, पर्यटकों के लिए सुंदर पार्क विकसित किए जाएंगे।
- अन्य सुविधाओं में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक बुनियादी ढाँचे का निर्माण किया जाएगा।
- यह नया विकास नासिक के पर्यटन और धार्मिक मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान बनाएगा।
- खासकर अनंत चतुर्दशी और अन्य धार्मिक उत्सवों के दौरान, जब नवशा गणपति मंदिर और सोमेश्वर झरने पर भारी भीड़ उमड़ती है।
