नासिक: सिन्नर की लाइफलाइन सिटी लिंक बस सेवा फिर शुरू करने की तैयारी, छात्रों और यात्रियों को राहत
Nashik Sinnar CityLink Bus Service: सिन्नर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सिटी लिंक बस सेवा फिर शुरू होने जा रही है। सेवा बंद होने से छात्रों, कर्मचारियों व किसानों को काफी परेशानी हो रही थी।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Public Transport ( Source: Social Media )
Nashik Public Transport: नासिक जिले के सिन्नर शहर और तहसील के ग्रामीण इलाकों के लिए जीवनरेखा मानी जाने वाली ‘सिटी लिंक’ बस सेवा एक बार फिर सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है।
बस सेवा बंद होने के कारण स्कूल-कॉलेज के छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इसे पुनः शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
पिंपरी नाका मार्ग की विशेष मांग
शहर के पुराने मार्गों, विशेष रूप से पिंपरी नाका क्षेत्र से बस सेवा शुरू करने की पुरजोर मांग की जा रही है। इस क्षेत्र में कई सरकारी कार्यालय होने के कारण यहां कर्मचारियों, आम नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। बस सुविधा न होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला-अकोट मार्ग पर दुर्घटना में हुई 2 युवकों की मौत, कलेक्टर को सौंपा निवेदन
पुणे में मानसून से निपटने के बड़े दावे, 260 जलभराव स्थलों पर तैयारी, कई प्री-मानसून काम अब भी अधूरे
नागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार
अकोला जिला महिला अस्पताल में हंगामा; जुड़वां नवजातों की मौत से प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
नगराध्यक्ष की पहल और बैठक
विजयनगर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने नगराध्यक्ष विठ्ठल राजे उगले से मुलाकात कर बस सेवा बहाली की मांग की थी। जनभावनाओं को देखते हुए नगराध्यक्ष ने सिटी लिंक बस के प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
यह भी पढ़ें:-राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में अयोध्या में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना, नासिक के वेदमूर्ति रवींद्र पैठणे को स
इस बैठक में नगरसेवक व अधिवक्ता पंकज जाधव और मनोज देशमुख भी उपस्थित थे। बैठक में पुराने रूटों पर बसें चलाने और छात्रों की सुविधा के लिए समय-सारणी (टाइम-टेबल) को एडजस्ट करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
किसे होगा फायदा?
बस सेवा शुरू होने से तहसील के गावों से आने वाले छात्रों, सरकारी दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और बाजार आने वाले किसानों का समय और पैसा दोनों बचेगा, परिवहन विभाग ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की मांग के अनुरूप जल्द ही बसै सड़कों पर नजर आएंगी।
