नासिक सड़क (सोर्स-सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक में सिंहस्थ कुंभ मेला सड़कों को लेकर मनपा का बड़ा अपडेट, 23 सड़कों का डामरीकरण अब बारिश के बाद होगा

Nashik Kumbh Mela 2027: नासिक मनपा ने सिंहस्थ कुंभ मेले के तहत बनने वाली 28 में से 23 सड़कों का डामरीकरण बारिश के बाद करने का फैसला किया है। 5 सीमेंट सड़कों का काम जारी रहेगा।

रूपम सिंह

Nashik Kumbh Mela Roads: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत नासिक शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को लेकर मनपा ने बड़ा अपडेट दिया है। शहर की 28 प्रमुख सड़कों में से 23 सड़कों का डामरीकरण अब बारिश के मौसम के बाद ही किया जाएगा। हालांकि, 5 सीमेंट कंक्रीट की सड़कों का काम निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा।

डामरीकरण में देरी और नागरिकों की परेशानी

सड़क निर्माण से पूर्व पेयजल, जलनिकासी, बिजली और दूरसंचार जैसी यूटिलिटी सेवाओं के कार्यों को प्राथमिकता दी गई थी। ये कार्य अब अंतिम चरण में हैं,लेकिन डामरीकरण टलने से नागरिकों को अगले कुछ महीनों तक खुदी हुई सड़कों और धूल-मिट्टी का सामना करना पड़ सकता है। नासिक शहर में जगह-जगह खुदाई के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित है और जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। नागरिकों का कहना है कि यूटिलिटी कार्य पूरे होने के बावजूद सड़कों का डामरीकरण न होना उनके लिए बड़ी मुसीबत है।

केवल सड़कों का 'बेस' तैयार करने पर जोर

फिलहाल मनपा केवल सड़कों का 'बेस' तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि मानसून के दौरान आवागमन में अत्यधिक कठिनाई न हो। बारिश समाप्त होते ही डामरीकरण का अंतिम कार्य पूरे जोरों पर शुरू किया जाएगा।

मनपा का स्पष्टीकरण

नासिक मनपा के शहर अभियंता संजय अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 28 सड़कों में से 23 सड़कों का डामरीकरण बारिश के बाद किया जाएगा। इन सभी कार्यों को पूरा करने की अंतिम समय-सीमा 28 मार्च 2027 निर्धारित की गई है। इस अवधि के भीतर सभी काम गुणवत्ता के साथ पूरे कर लिए जाएंगे। शेष पांच सड़कें सीमेंट कंक्रीट की हैं, जिनका निर्माण कार्य अपनी निर्धारित योजना के अनुसार जारी रहेगा।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

वंदे मातरम विवाद: पिनाराई ने कांग्रेस पर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव का लगाया आरोप, बताया RSS की B-टीम

पर्चा छपवा देंगे, वही बोलना है...2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की SP नेताओं को हिदायत, कहा- बयानबाजी से बचें

असम में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या से तनाव, 6 आरोपी गिरफ्तार; शव मिलने के बाद क्षेत्र में हिंसा और आगजनी

PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर मचा बवाल! कांग्रेस ने पूछा- आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं क्या?