अजित पवार के घर के बाहर जादूटोने के पीछे तांत्रिक अशोक खरात का हाथ? शरद गुट के नेता के दावे से मचा हड़कंप
Ajit Pawar Black Magic Controversy: नासिक के तांत्रिक अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है। शरद गुट का दावा है कि अजित पवार के घर के बाहर जादू-टोने में खरात का हाथ है।
- Written By: आकाश मसने
अशोक खरात व अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sunil Mane claims On Black Magic: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक सनसनीखेज मोड़ आ गया है। नासिक के तथाकथित तांत्रिक अशोक खरात को दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस गिरफ्तारी ने अब एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रवक्ता सुनील माने ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए इस मामले को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आवास से जोड़ दिया है।
क्या है जादू-टोने का पूरा कनेक्शन?
शरद पवार गुट के नेता सुनील माने का आरोप है कि कुछ समय पहले अजित पवार के आवास के बाहर जो संदिग्ध जादू-टोना और काला जादू किया गया था, उसके पीछे अशोक खरात का ही हाथ है। माने ने कहा कि अजित पवार कभी इन अंधविश्वासों में यकीन नहीं रखते थे, लेकिन उनकी ही पार्टी के कुछ लोग उन्हें प्रभावित करने और भ्रमित करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर मांग की है कि महाराष्ट्र में जादूटोना विरोधी कानून लागू है, इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी (SIT) के माध्यम से होनी चाहिए।
रुपाली चाकणकर के इस्तीफे की मांग
इस विवाद की आंच अब महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर तक भी पहुंच गई है। सुनील माने ने उन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि खरात जैसे गंभीर आरोपी के मामले में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी को देखते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अशोक खरात को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि बेहद निंदनीय है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
RTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
बाघों की मौत के आंकड़ों में झोल! हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; वन विभाग व NTCA के डेटा में 16 बाघों का अंतर
यह भी पढ़ें:- ‘Dhurandhar 2’ पर भड़के अबू आजमी, बोले- सिर्फ नफरत फैलाने के लिए बनी है फिल्म, इसे पाकिस्तान में दिखाओ
IPS तेजस्विनी सातपुते संभालेंगी जांच की कमान
मामले की गंभीरता और राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस एसआईटी की कमान तेजतर्रार महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते को सौंपी गई है। यह टीम अब खरात के आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ उसके राजनीतिक रसूख और जादूटोना संबंधी आरोपों की गहराई से जांच करेगी। विपक्ष ने मांग की है कि उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खुद इस मामले में दखल देना चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
