Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगामी चुनाव से पहले एक्टिव हुए शरद पवार, विशाल महामोर्चा से आएगा सियायी उबाल!

Sharad Pawar News: प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कुछ दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह आंदोलन नासिक से शुरू हो रहा है, लेकिन इसे आगे जिला, तालुका और शहर स्तर तक ले जाया जाएगा।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 01, 2025 | 02:44 PM

शरद पवार (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nasik News: स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के आगामी चुनावों की तैयारी के मद्देनजर शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शरद पवार 14 और 15 सितंबर को 2 दिवसीय नाशिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पार्टी का विशेष कार्यकर्ता शिविर आयोजित होगा, साथ ही किसानों के विभिन्न मुद्दों पर एक भव्य किसान मार्च भी निकाला जाएगा।

14 सितंबर को कार्यकर्ता शिविर

14 सितंबर को नाशिक शहर में पार्टी का एक विशेष कार्यकर्ता शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। शिविर में शरद पवार के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस शिविर के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का प्रयास कर रही है।

15 सितंबर को किसान महामोर्चा

15 सितंबर को नासिक शहर में किसानों के मुद्दों को लेकर एक विशाल महामोर्चा निकाला जाएगा। यह मोर्चा कर्जमाफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), प्याज की कीमतों, फसल बीमा, गन्ना किसानों की समस्याओं, बेमौसम बारिश, और सूखे जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा. इस मार्च के जरिए किसानों की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इस महामोर्चा में शरद पवार के अलावा, राज्य और देश के विभिन्न नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।

आंदोलन को जिला, तालुका और शहर स्तर पर ले जाने की योजना

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कुछ दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह आंदोलन नासिक से शुरू हो रहा है, लेकिन इसे आगे जिला, तालुका और शहर स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में शरद पवार की उपस्थिति में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता के मुद्दों के लिए सड़कों पर उतरने की नीति भी तय की गई है।

शिंदे ने आगे कहा कि किसानों को उनके उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है. सरकार द्वारा घोषित दर से कम कीमत पर प्याज, अरहर और मूंग की खरीद हो रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार खरीद शुरू करनी चाहिए और गन्ना किसानों के संबंध में लिए गए फैसलों को जल्द से जल्द लागू करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- वन भूमि पर हक की लड़ाई तेज! मंत्री मुनगंटीवार बोले- जल्द मिलेगा पट्टा

गरमाएगा राजनीतिक माहौल

शरद पवार के इस दो दिवसीय दौरे से नासिक जिले का राजनीतिक माहौल गर्म होने की उम्मीद है। स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) आगे रहने की तैयारी में है, और इस दौरे के मद्देनजर नासिक में तैयारियां तेज हो गई हैं।

Sharad pawar active before elections mahamorcha political stir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 02:44 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Nasik
  • Sharad Pawar

सम्बंधित ख़बरें

1

एशिया के टॉप-100 में से 48 भारत में, काम करने के बेहतरीन जगहों को लेकर आई रिपोर्ट

2

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, गांव की शराब भट्टी की ध्वस्त, पोफाली पुलिस की अनदेखी

3

अगस्त में ही ओवरफ्लो हो गए जिले के 6 बांध, पीने के पानी की समस्या का हुआ समाधान

4

RTI में जानकारी के बदले मिला कोरा कागज, मुख्याधिकारी का अजीबोगरीब कारनामा, 2015 से रजिस्टर मिला खाली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.