समृद्धि महामार्ग पर होली की रात लूट, सिन्नर में हथियारों के बल पर यात्रियों से नकदी-जेवरात छीने
Mumbai Nagpur Samruddhi Expressway पर नाशिक के सिन्नर तहसील में होली की रात बदमाशों ने कार रोककर यात्रियों को हथियारों के बल पर लूट लिया। नकदी और आभूषण लेकर आरोपी फरार हुए, सुरक्षा पर उठे सवाल।
- Written By: अपूर्वा नायक
समृद्धि एक्सप्रेसवे डकैती नासिक (सौ. सोशल मीडिया )
Samruddhi Expressway Robbery Nashik: नाशिक जिले के सिन्नर तहसील में मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
होली की देर रात बदमाशों ने कार रोककर यात्रियों को हथियारों के बल पर लूट लिया। घटना के बाद महामार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, 2 मार्च की देर रात सिन्नर तहसील के कोनांबे परिसर में यह वारदात हुई। कार में उल्हासनगर निवासी दीपा वाधवा, अंजू दाणी, सिया दाणी तथा छत्रपति संभाजीनगर का एक व्यक्ति सवार था। घाट क्षेत्र के पास उन्होंने कार कुछ देर के लिए रोकी थी। इसी दौरान पुल के पास स्थित पहाड़ी इलाके से 3 से 4 संदिग्ध व्यक्ति अचानक सड़क पर आ गए।
सम्बंधित ख़बरें
त्र्यंबकेश्वर सड़क निर्माण में लापरवाही पर 3 ठेकेदारों को नोटिस, रोजाना लगेगा ₹25,000 जुर्माना
एल नीनो का असर: नासिक संभाग पर मंडराया सूखे का खतरा, पीने के पानी के लिए आरक्षित होगा बांधों का जल!
FSI नियम का बड़ा असर, TDR महंगा, मकान भी महंगे! नासिक में नए निर्माण की रफ्तार पड़ी धीमी
बढ़ते ट्रैफिक का समाधान! नासिक में दौड़ेगी मेट्रो, 58 किमी के 3 कॉरिडोर का प्लान तैयार
हथियार दिखाकर दी धमकी
बदमाशों के हाथों में डंडे और धारदार हथियार थे। आरोपियों ने कार की खिड़कियां तोड़ दीं और यात्रियों को धमकाते हुए लूटपाट की। दीपा वाधवा से करीब 20 हजार रुपये नकद और आभूषण लूट लिए गए। अंजू और सिया दाणी के पास मौजूद जेवरात भी आरोपी छीनकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें :- ई-चालान के खिलाफ ट्रांसपोर्टर्स का आंदोलन, आजाद मैदान में प्रदर्शन की चेतावनी
सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद समृद्धि महामार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। त्योहार के दौरान भी पर्याप्त गश्त न होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।
