Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाशिक में गोदावरी नदी को शुद्ध करेंगे पीएसए प्लांट

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Nov 21, 2021 | 07:56 PM

file

Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक:  कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की तीसरी लहर (Third Wave) नहीं आई तो नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर निर्माण किए गए ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) का खर्च बर्बाद होने  की चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में नाशिक महानगरपालिका कमिश्नर कैलास जाधव ने अस्पतालों के लिए बनाए गए 22 पीएसए प्लांट (PSA Plant) गोदावरी नदी (Godavari River) तट पर स्थलांतरित करने का निर्णय लिया है। गोदावरी नदी में मिलने वाले प्राकृतिक नाले और गंदे पानी की जगह पर यह पीएसए प्लांट बिठाकर ऑक्सीजन की मदद से गोदावरी नदी के पानी का प्रदूषण दूर किया जाएगा। शहर से निकलने वाला गंदा पानी भूमिगत गटर के माध्यम से महानगरपालिका के मलनिस्सारण केंद्र में लाया जाता है। वहां पर प्रक्रिया करने के बाद उसे नदी पात्र में छोड़ा जाता है, परंतु यह मलनिस्सारण केंद्र पुराना होने से उससे निकलने वाले प्रक्रिया युक्त गंदे पानी से नदी प्रदूषित हो रही है। 

साथ ही शहर के विविध परिसरों से नदी में कई प्राकृतिक नाले मिलते हैं। इन नालों के दुर्गंधयुक्त पानी से नदी प्रदूषित हो रही है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के नए मानक के तहत इन मलनिस्सारण केंद्रों की क्षमता बढ़ाने और आधुनिकीकरण करने की जरूरत है। इसके लिए सरकार के पास प्रस्ताव पेश किया गया है, लेकिन अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। इसलिए महानगरपालिका ने रामकुंड और तपोवन में भक्तों को शुद्ध पानी मिले, इसलिए नागपुर स्थित ओजोन रिसर्च एंड एप्लीकेशन प्रा. लि. नामक कंपनी की मदद से दो ओजोनायजेशन प्लांट बनाने की तैयारी शुरू की है। अब शहर से प्रवाहित होने वाली 9 किलोमीटर लंबी नदी का प्रदूषण कम करने के लिए कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार के किए 22 पीएसए प्लांटों की मदद ली जाएगी।

ऑक्सीजन स्तर बढ़ाकर पानी शुद्ध किया जाएगा 

 प्राकृतिक नाले व मलनिस्सारण केंद्र की जगह पर यह पीएसए प्लांट स्थलांतरित कर ऑक्सीजन के माध्यम से बीओडी अर्थात पानी का ऑक्सीजन स्तर बढ़ाकर पानी शुद्ध किया जाएगा। पानी में बीओडी (बायोमेडिकल ऑक्सीजन डिमांड) 10 के अंदर आने पर गोदावरी भी प्रदूषण मुक्त हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा: बैचलर रोड के डिवाइडर पर सूख रहे पौधे; देखरेख के अभाव में लाखों की निधि व्यर्थ, कांटों से बढ़ी दुर्घटनाए

खरात मामले में एकनाथ शिंदे की भी होगी जांच! फडणवीस के बयान से मुश्किल में उपमुख्यमंत्री?

मोबाइल पर मिला अपना ही वीडियो और फिर… अशोक खरात मामले में पीड़िता ने बताया उस दिन केबिन में क्या हुआ

अशोक खरात को फांसी दो! सोलापुर में MNS कार्यकर्ताओं का आक्रामक प्रदर्शन

आर्थिक नुकसान से होगा बचाव

कोरोना की संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो, इसलिए महानगरपालिका ने सीएसआर तथा खुद के पैसे से 22 पीएसए प्लांट लगाए हैं। साथ ही बिटको, डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल और अंबड कोविड सेंटर में ऑक्सीजन निर्मिति प्लांट शुरु किए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहरी आने की संभावना अब कम ही लग रही है। लहर आई तो भी उसका परिणाम कम रहेगा। ऐसा अंदाजा विशेषज्ञ व्यक्त कर रहे हैं। इन ऑक्सीजन प्लांटों पर किया गया खर्च बर्बाद न हो, इसलिए गोदावरी नदी पर यह प्लांट स्थलांतरित किए जाएंगे। इसके चलते महानगरपालिका का आर्थिक नुकसान नहीं होगा। साथ ही कम खर्च में नदी का प्रदूषण भी कम करने में मदद मिलेगी।

[blockquote content=”कोरोना की तीसरी लहर नहीं आई तो सभी पीएसए ऑक्सीजन प्लांट गोदावरी नदी तट पर स्थलांतरित कर ऑक्सीजन के माध्यम से बीओडी अर्थात पानी का ऑक्सीजन स्तर बढ़ाकर पानी शुद्ध कर नदी में छोड़ा जाएगा। इसके चलते नाशिक महानगरपालिका का आर्थिक नुकसान नहीं होगा। साथ ही गोदावरी की पवित्रता भी बरकरार रहेगा।” pic=”” name=” -कैलास जाधव, कमिश्नर,नाशिक महानगरपालिका”]

Psa plant to purify godavari river in nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2021 | 07:56 PM

Topics:  

  • Nashik
  • PSA Plant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.