महिला आरक्षण की नींव कांग्रेस ने रखी’, नासिक में चव्हाण ने सरकार को घेरा, RSS में महिलाओं को प्रवेश है?

Prithviraj Chavan ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए महिला आरक्षण, पेपर लीक, कुंभ भ्रष्टाचार और शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
Prithviraj Chavan Attacks BJP RSS Over Women Reservation
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prithviraj Chavan Attacks BJP RSS: कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक का कभी विरोध नहीं किया, बल्कि महिला आरक्षण की नींव रखने वाली कांग्रेस ही है। यह दावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने किया है।

नासिक में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान मीडिया से बातचीत में चव्हाण ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला।

पृथ्वीराज चव्हाण का आरोप

उन्होंने राज्य में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, नासिक कुंभ मेले में कथित भ्रष्टाचार और करीब एक लाख करोड़ रुपये की लागत वाले शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नासिक दौरे के दौरान भाजपा महिला मोर्चा के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस ने कभी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया।उन्होंने कहा कि 2023 में केंद्र सरकार जब संविधान संशोधन विधेयक लेकर आई थी, तब कांग्रेस ने उसका पूरा समर्थन किया था।

चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस का महिला आरक्षण के विरोध में होना किसने कहा? महिला आरक्षण की मूल जनक कांग्रेस ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण लागू करने के बजाय उत्तर-दक्षिण विवाद खड़ा करना चाहती है और जनगणना के नाम पर इसे टालने की कोशिश कर रही है।

पृथ्वीराज चव्हाण ने RSS से पुछे सवाल

आरएसएस पर निशाना साधते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने सवाल किया कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले पहले बताएं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में किसी महिला को प्रवेश मिलता है? क्या कोई महिला कभी सरसंघचालक बन सकती है? उन्होंने कहा कि मनुस्मृति को मानने वालों को कांग्रेस को महिलाओं के अधिकारों का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए।

Prithviraj Chavan Attacks BJP RSS Over Women Reservation
160 करोड़ के नासिक शालार्थ घोटाले में SIT की एंट्री, शिक्षा अधिकारी के क्लर्क समेत मास्टरमाइंड हिरासत में

पेपर लीक के पीछे BJP के नेताओं का हाथ

एमपीएससी की औषध निरीक्षक परीक्षा में कथित प्रश्नपत्रिका लीक और राज्य में लगातार सामने आ रहे पेपरफुटी के मामलों पर चव्हाण ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रवेश से लेकर सरकारी नौकरियों तक विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे है।

पेपर लीक के इस गोरखधंधे के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता जिम्मेदार है। एक पेपर दो-दो करोड़ रुपये में बेचा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कार्यकाल में 150 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, लेकिन किसी बड़े सूत्रधार को सजा नहीं मिली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com