-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Pooja Khedkar Non Creamy Layer Certificate Cancelled
पूजा खेडकर का नॉन क्रीमिलेयर सर्टिफिकेट रद्द, नासिक के संभागीय आयुक्त का फैसला
- Written By: प्रिया जैस
Pooja Khedkar Case: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर के ‘नॉन क्रीमी लेयर’ प्रमाण पत्र के मामले में विभागीय आयुक्त कार्यालय में सुनवाई पर फैसला आ गया है।

पूजा खेडकर मामला (फाइल फोटो)
Pooja Khedkar News: नासिक के संभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम ने पूजा खेडकर का ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र रद्द कर दिया है। पूजा भारतीय प्रशासनिक सेवा की पूर्व प्रशिक्षु हैं और उन पर फर्जी पहचान और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके 2022 की सिविल सेवा परीक्षा पास करने का आरोप है। उनका प्रशिक्षण काल पहले ही समाप्त हो चुका है।
पूजा खेडकर अपने प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के खिलाफ मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराएंगी। संभागीय आयुक्त गेडाम ने एक महीने पहले पूजा खेडकर का ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन खारिज कर दिया था। पूजा खेडकर ने अब राज्य के ओबीसी विभाग के सचिव अप्पासाहेब धुले के पास अपना आवेदन दायर किया है। इसके लिए पूजा खेडकर ने चार हफ्ते की समयसीमा भी मांगी है।
जाली दस्तावेजों से पाया आरक्षण
2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा पर ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर और दिव्यांग आरक्षण का दुरुपयोग करने का आरोप है। पूजा खेडकर पर झूठे जाति और दिव्यांग प्रमाणपत्र देने और मानसिक बीमारी, कम दृष्टि और चलने-फिरने में समस्या जैसी बीमारियां दिखाकर आरक्षण हासिल करने का आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी
ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर आरक्षण पाने के लिए, उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। पूजा खेडकर ने अपने परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये दिखाई थी। हालांकि, जांच में पता चला कि उनके परिवार के पास 23 चल संपत्तियां और 12 कारें थीं। पूजा के पिता दिलीप खेडकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अधिकारी थे और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ते समय 40 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।
यह भी पढ़ें – डॉक्टर से मिलने से रोका तो रिसेप्शनिस्ट को जमीन पर पटका, वायरल हुआ CCTV वीडियो
जुलाई 2024 में, यूपीएससी ने पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी और आगे की परीक्षाओं में बैठने पर भी रोक लगा दी। इतना ही नहीं, पूजा पर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज़ों का मामला भी दर्ज किया गया। केंद्र सरकार ने भी सितंबर 2024 में पूजा को उनके पद से बर्खास्त कर दिया।
क्या है मामला?
जानकारी के लिए बता दें, कि 2023 बैच की IAS अधिकारी पूजा खेडकर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को कई मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे, जिनमें पूजा ने खुद को दिव्यांग के रूप में पेश किया था और आरक्षण प्राप्त किया था। पूजा खेडकर सिविल सेवा परीक्षा में चुने जाने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल करने के आरोपों में फंस गई। उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय का बताया था। यही नहीं पूजा पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया था।
Pooja khedkar non creamy layer certificate cancelled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














