-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Hearing Begins In Pooja Khedkar Non Creamy Layer Certificate Case
Pooja Khedkar: नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र मामले में पूजा खेडकर की सुनवाई शुरू, नासिक विभागीय आयुक्त ने जारी किया था नोटिस
- Written By: आकाश मसने
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की पूर्व प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर के 'नॉन क्रीमी लेयर' प्रमाण पत्र के मामले में नासिक विभागीय आयुक्त कार्यालय में सुनवाई शुरू हो गई है।

पूजा खेडकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नासिक: पिछले साल विवादित व्यवहार और यूपीएससी में सिलेक्शन को लेकर विवादों में घिरी पूर्व आईएएस प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर एक बार फिर सुर्खियाें में हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर के ‘नॉन क्रीमी लेयर’ प्रमाण पत्र के मामले में विभागीय आयुक्त कार्यालय में सुनवाई शुरू हो गई है।
नासिक विभागीय आयुक्त कार्यालय में सुनावाई के दौरान पूजा खेडकर अनुपस्थित रहीं, लेकिन उनके पिता दिलीप खेडकर वकीलों के साथ मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार अगली सुनवाई एक पखवाड़े में होगी।
आईएएस प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर अपने ‘नॉन-क्रीमी लेयर’ प्रमाणपत्र को लेकर विवाद में फंस गई हैं। हाल ही में, नासिक विभागीय आयुक्त के कार्यालय ने खेडकर को एक नोटिस जारी किया, जिसमें उनसे कारण बताने के लिए कहा गया कि उनका ‘नॉन-क्रीमी लेयर’ प्रमाणपत्र क्यों न रद्द कर दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
क्या है नॉन-क्रीमी लेयर विवाद
पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने वकीलों के माध्यम से मंगलवार को अपनी दलीलें पेश कीं। यह एक अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया है, और राजस्व आयुक्त के कार्यालय ने इस दौरान गोपनीयता बनाए रखी है। खेडकर के प्रमाणपत्र को लेकर विवाद उन आरोपों से उपजा है, जिनमें कहा गया है कि उनके परिवार की आय और संपत्ति ‘नॉन-क्रीमी लेयर’ श्रेणी की सीमा से अधिक है।
दिलीप खेडकर एक पूर्व सिविल सेवक है उन्होंने ने अपने चुनावी हलफनामे में 40 करोड़ रुपये की आय घोषित की थी, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि पूजा खेडकर ‘नॉन-क्रीमी लेयर’ प्रमाणपत्र के लिए कैसे योग्य हैं। मामले की अगली सुनवाई एक पखवाड़े में होने वाली है।
पूजा खेडकर पर दस्तावेजों में जालसाजी का आरोप
पूजा खेडकर पर 2022 संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए अपने दस्तावेजों में जालसाजी करने का आरोप है। पूजा खेडकर पर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दृष्टिबाधित श्रेणियों के तहत सिविल सेवा परीक्षा देकर और मानसिक बीमारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करके आईएएस में स्थान प्राप्त करने के आरोप भी लगे।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पूजा खेडकर के प्रशिक्षण कार्यक्रम रद्द कर दिया था और उनकी उम्मीदवारी भी रद्द कर भविष्य में किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है।
क्या है मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को कई मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे, जिनमें से एक दृष्टि संबंधी दिव्यांगता को दर्शाता है। खेडकर (34) सिविल सेवा परीक्षा में चुने जाने के लिए कपटपूर्ण तरीके का इस्तेमाल करने के आरोपों का सामना कर रही हैं। उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय का बताया था। यही नहीं पूजा खेडकर पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप था।
Hearing begins in pooja khedkar non creamy layer certificate case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













