प्याज की गिरती कीमतों पर छगन भुजबल चिंतित, किसानों के असंतोष के बीच मुख्यमंत्री से तत्काल बैठक बुलाने की मांग
Chhagan Bhujbal: नासिक में प्याज की गिरती कीमतों से किसानों की बढ़ती चिंता के बीच मंत्री छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra onion farmers (सोर्सः सोशल मीडिया)
Lasalgaon Onion Market: महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में आई भारी गिरावट ने नासिक जिले के उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्याज की गिरती दरों और किसानों के बढ़ते आंदोलनों को देखते हुए राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की मांग की है।
किसानों के उदरनिर्वाह पर संकट
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मंत्री भुजबल ने कहा कि नासिक जिला राज्य का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक क्षेत्र है। यहां के हजारों किसानों की आजीविका पूरी तरह प्याज की फसल पर निर्भर है। प्याज की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर न केवल नासिक, बल्कि पूरे राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
लागत से भी कम मिल रहे दाम
पत्र में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि जनवरी से प्याज की बाजार दरें लगभग 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास थीं, लेकिन अब कीमतें इससे भी नीचे गिर गई हैं। किसानों का कहना है कि यह दर उत्पादन लागत की तुलना में बहुत कम है और उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, संरक्षण पर भी जोर: मिशन ग्रीन मानसून के पांचवें चरण में नासिक वासियों का दिखा उत्साह
नासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
नासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
ये भी पढ़े: रोहिंग्या व बांग्लादेशियों के खिलाफ राज्यभर कॉम्बिंग ऑपरेशन, विधान परिषद में गूंजा अवैध घुसपैठियों का मामला
बढ़ता जन-आक्रोश
उचित दाम न मिलने के कारण नासिक जिले के किसानों में भारी असंतोष है और जिले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भुजबल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द बैठक आयोजित कर किसानों को राहत देने के उपाय किए जाएं।
