मुंबई-नासिक हाईवे पर हादसा, एक की मौत; 11 यात्री घायल
- Written By: अमन दुबे
इगतपुरी : मुंबई-नासिक हाईवे (Mumbai-Nashik Highway) पर शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे पोद्दार स्कूल के सामने ट्रक और लग्जरी बस में टक्कर होने के कारण एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गए, जबकि 11 लोग घायल (Injured) हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार लोग शिरडी में साईबाबा के दर्शन के लिए ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रक का अंदाज चूक गया और उसने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस चालक महेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना (Accident) में एक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद हाईवे सुरक्षा पुलिस की टीम और टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए घोटी टोल प्लाजा की एंबुलेंस में इगतपुरी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को इगतपुरी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायलों हुए लोगों में तपोव गुप्ता, एतेवर गुप्ता, शरद गुप्ता, थॉमस त्रिभुवन आदि का समावेश है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read_also content=“नासिक शहर में एक ही दिन में 3 लोगों ने की खुदकुशी
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
विंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
ट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
घटना के कारण हाईवे पर करीब चार घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। हाईवे सिक्योरिटी पुलिस ने ट्रैफिक इगतपुरी शहर से डायवर्ट किया गया और कुछ ही घंटों में हाईवे का यातायात पहले की तरह ही सुचारू हो गया।
