Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार

No Water Day In Nashik: नासिक में 'नो वॉटर डे' के पहले दिन पानी कटौती से झुग्गियों और सोसायटियों में हाहाकार मच गया। जलसंकट के बीच लोगों को पानी खरीदना पड़ा, जबकि मनपा ने इसे भविष्य की जरूरत बताया।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 20, 2026 | 07:06 PM

नो वॉटर डे से परेशान जनता (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

No Water Day In Nashik To Tackle Water Crisis: शहर के कई हिस्सों में पहले से ही कम दबाव और अपर्याप्त जलापूर्ति के कारण स्थिति खराब थी, वहीं शनिवार 20 जून को महानगरपालिका द्वारा घोषित ‘नो वॉटर डे’ के कारण नागरिकों को सूखे का सामना करना पड़ा। इस पानी कटौती का सबसे बड़ा झटका झुग्गी-झोपड़ियों के साथ-साथ बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले निवासियों को भी लगा। कई इलाकों में पानी न होने के कारण लोगों को भटकना पड़ा, तो कई लोगों को अपनी जेब ढीली कर निजी कंपनियों से पीने का पानी खरीदना पड़ा।

हालांकि, मनपा का दावा है कि इस कटौती से भविष्य में सुचारू जलापूर्ति में मदद मिलेगी, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की इस देरी से जागी सूझबूझ पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस साल मानसून में हो रही देरी और बांधों के जलस्तर में आई भारी गिरावट को देखते हुए, अगस्त के अंत तक उपलब्ध पानी को चलाने की जिम्मेदारी मनपा पर है। वर्तमान स्थिति के अनुसार 18 दिनों के पानी की कमी है। इसी कमी को पूरा करने के लिए शनिवार 20 जून से हर शनिवार को जलापूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जिसकी शुरुआत आज से हो गई।

मनपा के जल आपूर्ति विभाग ने नागरिकों को पहले ही सूचित कर आवश्यक भंडारण करने की अपील की थी। लेकिन सिडको, सातपुर, पंचवटी और पुराना नासिक जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ झुग्गी बस्तियों में दो दिनों का पानी जमा करने की सुविधा न होने के कारण नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच, जल आपूर्ति विभाग के अधीक्षक अभियंता रवींद्र धारणकर ने बताया कि रविवार को शहर की जलापूर्ति नियमित और सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में रोजाना 600 MLD पानी की आपूर्ति की जाती है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम

महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान

मुंबई के विक्रोली में तीन दिन पहले बनी सड़क धंसी, लोगों ने कहा- यह ठेकेदार की हैं गलती

महाराष्ट्र लोक भवन में मना बंग दिवस, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दोनों राज्यों के संबंधों पर कही ये बात

सोसायटियों और इमारतों में पानी बचाने की मुहिम

मनपा द्वारा पानी कटौती लागू किए जाने के बाद कई सोसायटियों ने पानी बचाने की मुहिम शुरू कर दी है। नागरिकों ने खुद पहल करते हुए सोसायटियों में ‘पानी संभालकर खर्च करें’ के बोर्ड लगाए हैं। गाड़ियों को धोने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। कुछ सोसायटियों ने निजी टैंकर मंगवाकर अपनी जरूरतें पूरी कीं।

दो साल पहले भी आई थी ऐसी नौबत

एक दिन की पानी कटौती की नौबत इससे पहले साल 2024 में भी आई थी। तब भी मानसून में देरी के कारण सरकार के निर्देशानुसार जून के आखिरी हफ्ते में हफ्ते में एक दिन पानी बंद किया गया था। दो सप्ताह तक यह प्रयोग चला और जुलाई में भारी बारिश के बाद इसे वापस ले लिया गया था। संयोग से, इस शनिवार को भी जैसे ही कटौती शुरू हुई, दोपहर बाद शहर के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई।

सिंहस्थ के समय भी हुआ था जल संकट

साल 2015-16 के सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान भी बारिश न होने से अभूतपूर्व जल संकट पैदा हो गया था। तब मनपा ने अक्टूबर के बाद ही पानी में कटौती का फैसला लिया था और 500 MLD के बजाय केवल 350 MLD पानी की आपूर्ति की जा रही थी। अब 12 साल बाद एक बार फिर आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के मुहाने पर शहर के सामने वैसा ही संकट आ खड़ा हुआ है।

यह भी पढ़े:- मुंबई के विक्रोली में तीन दिन पहले बनी सड़क धंसी, लोगों ने कहा- यह ठेकेदार की हैं गलती

प्रतिक्रिया

वरिष्ठ पार्षद गुरुमीत बग्गा ने कहा कि शहर पर पहले भी तीन-चार बार भीषण जल संकट आ चुका है। एक साल तो ऐसी स्थिति थी कि इंद्रकुंड से टैंकरों द्वारा पानी लाकर रामकुंड में डालना पड़ा था। अमूमन गंगापुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में इतनी बारिश हो ही जाती है कि पीने के पानी की समस्या हल हो जाए। मुख्य सवाल इस साल का है। इसके लिए शहर के विधायकों को सरकार से अनुरोध करना होगा कि जायकवाड़ी बांध के लिए छोड़ा जाने वाला पानी रोका जाए। ऐसा करने पर कम बारिश होने के बावजूद नासिक वासियों के पानी को जायकवाड़ी के लिए छोड़ने की नौबत नहीं आएगी।

No water day in nashik to tackle water crisis triggers citywide trouble

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 07:06 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Drinking Water Problem
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Municipal Water Supply Department
  • Nashik News
  • No Water Cut
  • Water Crisis
  • water crisis in nasik
  • Water Supply Close
  • Water Transport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.