नासिक में खौफनाक वारदात! 16 साल की मासूम को 2 लाख में बेचा, जबरन बाल विवाह कर एक माह तक किया शोषण
Nasik Human Trafficking News : नासिक के हरसूल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और दो लाख रुपये में बेचकर उसका जबरन बाल विवाह करा दिया गया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nasik Minor Girl Trafficking News: महाराष्ट्र के नासिक जिले के हरसूल क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां का साया खो चुकी 16 वर्षीय किशोरी को मोबाइल फोन और नए कपड़े दिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया गया। बाद में उसे अहिल्यानगर जिले के संगमनेर तहसील के कौठे मलकापुर गांव में दो लाख रुपये लेकर बेच दिया गया और उसका बाल विवाह करा दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद हरसूल पुलिस ने पति समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में तुषार पाचपिंड, संदीप पाचपिंड, सुरेश फसाले, कमल फसाले, सीता बेंडकोली, ठकुबाई मालेकर, धर्मा मालेकर, सोन्याबापू पाटोले, विशाल नारायण परचंडे और महादेव साहेबराव नाईकवाडे शामिल हैं।
क्या है मामला?
नासिल जिले के हरसूल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि क्षेत्र से कोई युवक लापता नहीं था, जिससे पुलिस को संदेह हुआ कि किशोरी का अपहरण कर उसकी बिक्री की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद पैसों के लिए बच्चे को बांधकर सौतेले पिता ने की बेरहमी से मारपीट: वीडियो वायरल होते ही पुलिस का बड़ा एक्शन
नासिक TCS धर्मांतरण मामले में नया मोड़, AIMIM के बाद इस्लाम पार्टी की एंट्री से गरमाई सियासत, अब 19 को सुनवाई
मुंढे का मोर्चा अब बुलढाणा की ओर, शेगांव कचोरी सेंटर पर FDA का छापा, मिलावट मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Thane News: 9 साल का इंतजार होगा खत्म! मीरा-भाईंदरवासियों को अगस्त 2026 तक मिलेगा सूर्या प्रकल्प का पानी
तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर नासिक पुलिस ने नाबालिग का पता लगाया। जांच में पता चला कि वह अहिल्यानगर की संगमनेर तहसील में है। हरसूल पुलिस की टीम ने संगमनेर पहुंचकर किशोरी को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका बाल विवाह कराने के लिए उसे बेच दिया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. डीएस स्वामी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक जीवन बोरसे, सुनील आहेर, अनिल गांगुर्डे और सुनील ठाकरे की टीम ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया।
अप्रैल में लापता हुई थी किशोरी
नासिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी 29 अप्रैल 2026 को हरसूल क्षेत्र से लापता हुई थी। इसके बाद 4 मई को उसकी शादी करा दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फसाले परिवार विवाह तय कराने का काम करता है। उनके संपर्कों की जानकारी जुटाते हुए पुलिस ने किशोरी का पता लगाकर उसे मुक्त कराया।
यह भी पढ़ें:- शादी के नाम पर 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र का महाठग
एक माह तक किया यौन शोषण
मेडिकल जांच में सामने आया कि विवाह के बाद आरोपी पति ने लगभग एक महीने तक किशोरी का यौन शोषण किया। इसके आधार पर उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे गिरोह और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
