Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आरक्षण ‘बम’ से नासिक सियासत में भूचाल, 4 में से तीन सीटें आरक्षित, दिग्गज नेताओं के सपने चूर

Nashik News: नासिक में जिला परिषद की 4 में से 3 सीटें आरक्षित होते ही राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया हैं। कई दिग्गजों को झटका लगा है जबकि नए चेहरों के लिए चुनावी दरवाजा खुल गया है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 15, 2025 | 01:00 PM

नासिक जिला परिषद (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Zilla Parishad Seat Reservation: नासिक जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव से पहले आरक्षण का बम फूटते ही तहसील की सियासत में भूचाल आ गया है। इस बार की आरक्षण लॉटरी ने कई पुराने दावेदारों के सपने चकनाचूर कर दिए हैं। नासिक तहसील के चार जिला परिषद समूहों में से तीन सीटें आरक्षित हो गई हैं, जिससे सियासी बिसात पूरी तरह पलट गई है।

गिरनारे समूह इस बार अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हुआ है, जबकि पिछली बार यह आदिवासी महिला के लिए आरक्षित था। गोवर्धन समूह लगातार दूसरी बार ST आरक्षित हुआ है। इस बार ST महिला के लिए। वहीं, एकलहरे समूह जो पिछली बार सामान्य वर्ग के लिए खुला था, अब अनुसूचित जाति (SC) महिला के लिए आरक्षित हो गया है।

अब नासिक तहसील में केवल पलसे समूह ही ऐसा है जो नागरिकों के पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए खुला है। यानी पूरे क्षेत्र में यही एकमात्र “अनारक्षित” या कहें “उम्मीद की किरण” बची है।

इसे भी पढ़ें- कुंभ से पहले बड़ा फेरबदल, आयुष प्रसाद बने नासिक के नए जिलाधिकारी, जलज शर्मा का तबादला

पंचायत समिति स्तर पर भी आरक्षण की घोषणा ने समीकरण हिला दिए हैं। कुल 8 निर्वाचन क्षेत्रों में से सिर्फ 2 ही सामान्य (खुले) रह गए हैं। बाकी सीटें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित हैं। OBC के लिए पलसे और विल्होली (महिला), SC के लिए एकलहरे (महिला), और ST के लिए गिरनारे (महिला), देवगांव (महिला) और गोवर्धन (खुला)।

इस आरक्षण ने कई सीनियर नेताओं को चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया है। अब वे अपने परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारने की रणनीति बना रहे हैं। वहीं, नए और युवा चेहरे मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस आरक्षण से नासिक की सियासत का पूरा गणित बदल गया है। अब हर पार्टी अपने पत्ते नए सिरे से फेंकने को मजबूर है। कह सकते हैं कि इस बार आरक्षण ने नासिक की राजनीति में ऐसा झटका दिया है, जिसकी गूंज चुनाव तक सुनाई देगी।

Nashik zilla parishad seats reservation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 01:00 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

अन्नत्याग दफन-कफन आंदोलन, यवतमाल में किसानों के आंदोलन ने किया दंग, 7/12 कोरा को लेकर मांग

2

Akola में ट्रैफिक ने तोड़ी हदें! टॉवर से उमरी रोड तक दो घंटे जाम, प्रशासन बेपरवाह

3

47 नकली सरकारी विकलांगों पर होगी कार्रवाई, निलंबन की लटकी तलवार, CEO ने 7 दिन में मांगा जवाब

4

मालेगांव में एटीएस-तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई, विदेशी संपर्क के शक में युवक गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.