8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
Nashik Crime News Vijay Mahajan Forced Abortion Case: नासिक में अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद बहू को प्रताड़ित कर 8 बार गर्भपात कराने वाले विजय महाजन और उसके माता-पिता पर FIR दर्ज।
- Written By: अनिल सिंह
बहू का 8 बार कराया अबॉर्शन; नासिक में पति और सास-ससुर पर केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Forced Abortion In Nashik: जातिगत संकीर्णता और आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र को उजागर करने वाला यह दर्दनाक मामला नासिक के म्हसरुल पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी विजय महाजन के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया था। पीड़िता को उम्मीद थी कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ससुराल कदम रखते ही उसकी जाति को लेकर प्रताड़ना का जो सिलसिला शुरू हुआ, उसने उसका जीवन नर्क बना दिया।
पीड़िता पहले पुणे में एक अच्छी नौकरी करती थी और आर्थिक रूप से स्वतंत्र थी। जब वह पहली बार गर्भवती हुई, तो उसकी सास और ससुर ने उसकी जाति को लेकर ताने मारना शुरू कर दिए। ससुराल पक्ष का कहना था कि वे किसी दूसरी जाति के बच्चे को अपने खानदान का वारिस नहीं मानेंगे। मानसिक दबाव, मारपीट और क्रूरता का यह दौर साल-दर-साल चलता रहा और इस दौरान पीड़िता को अपनी मर्जी के खिलाफ आठ बार गर्भपात की असहनीय शारीरिक व मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ा।
नौकरी छूटने के बाद नासिक लौटी, तो बढ़ गए जुल्म
पीड़िता पुणे में अपनी नौकरी छोड़ कर जुलाई 2025 में हमेशा के लिए नासिक शहर अपने पति के पास रहने आ गई थी। आत्मनिर्भरता खत्म होते ही ससुराल वालों के हौसले और बुलंद हो गए। उन्होंने महिला को पूरी तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब भी महिला उनके इस जुल्म का विरोध करती, तो पति विजय और सास-ससुर उसे समाज में ‘पागल’ साबित करने की धमकी देते थे। उन्होंने कई बार उसे जबरन मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने की साजिश भी रची, ताकि वह कभी अपने अधिकारों के लिए आवाज न उठा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
नासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
ये भी पढ़ें- छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
दहेज की भूख: गहने बेचकर खरीदा खुद का मकान
आरोपियों की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शादी के समय मिले उसके स्त्रीधन यानी सोने और चांदी के तमाम जेवरों को उसके पति ने धोखे से छीन लिया। उन गहनों को बाजार में बेचकर विजय महाजन ने नासिक में अपने नाम पर एक नया घर खरीदा। इस वित्तीय शोषण के बाद भी महाजन परिवार की दहेज की भूख शांत नहीं हुई और वे महिला के मायके वालों से लगातार अतिरिक्त नकदी और धन की मांग करते रहे।
म्हसरुल पुलिस ने शुरू की गहन जांच
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद नासिक के स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। म्हसरुल पुलिस ने मामले की गंभीरता और महिला के मानवाधिकारों के हनन को देखते हुए आरोपी पति विजय महाजन, सास निर्मला महाजन और ससुर दशरथ महाजन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सख्त और गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला के मेडिकल रिकॉर्ड्स और संबंधित डॉक्टरों के बयानों को जुटा रही है, जिन्होंने इन गर्भपातों को अंजाम दिया था।
