नासिक में मौसम का पलटवार: बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी, अंगूर-प्याज की फसल पर खतरा
Nashik Weather Forecast: नासिक में 18 से 20 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे अंगूर और प्याज की फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Agriculture Weather Impact ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Agriculture Weather Impact: नासिक तपती धूप के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुमान ने नासिक जिले के उन किसानों को चिंता में डाल दिया है जिनकी फसलें फिलहाल खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी हैं या खलिहानों में सुखाने के लिए रखी गई हैं।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, वह खेती के लिए चुनौतीपूर्ण है। 18 से 20 मार्च के बीच बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। बारिश के साथ चलने वाली तेज हवाएं अंगूर के बागों और प्याज की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
हालांकि नासिक जिले के लिए अभी विशेष चेतावनी नहीं है, लेकिन मध्य महाराष्ट्र और खानदेश में होने वाले बदलावों का असर जिले की तहसीलों पर पड़ना तय माना जा रहा है।
कृषि विभाग की सलाह सतर्कता ही बचाव
नुकसान को कम करने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिन किसानों ने फसल काट ली है, वे उसे तुरंत सुरक्षित शेड में ले जाए या प्लास्टिक कवर से अच्छी तरह ढक दें।
यह भी पढ़ें:-नासिक की सड़कें बदहाल, मानसून से पहले प्रशासन पर शिवसेना का हमला; विभागों की खींचतान से जनता परेशान
बेमौसम बारिश की संभावना को देखते हुए अगले दो-तीन दिनों तक फसलों को पानी देने से बचने की सलाह दी गई है ताकि नमी का स्तर न बढे विभाग ने अपील की है कि किसान मौसम के अद्यतन पूर्वानुमान को देखकर ही कटाई का निर्णय लें।
