प्रेग्नेंट है निदा खान! नासिक TCS केस में नया मोड़, जेल जाने से बचने HR हेड ने कोर्ट में लगाई गुहार
Nashik TCS Conversion Case: नासिक के चर्चित TCS धर्मांतरण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान ने अब प्रेग्नेंसी का कार्ड खेला है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है।
- Written By: आकाश मसने
नासिक TCS धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nida Khan Pregnancy Claim: महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में सामने आए यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के चौंकाने वाले मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पिछले काफी समय से फरार चल रही इस मामले की मुख्य आरोपी और कर्मचारियों के बीच ‘दबंग मैम’ के नाम से कुख्यात एचआर मैनेजर निदा खान (Nida Khan) की लोकेशन का पता चल गया है। उसने अब कानून की पकड़ से बचने के लिए एक नया पैंतरा अपनाया है।
मुंबई में छिपी है निदा, कोर्ट में लगाई जमानत की अर्जी
नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) की सख्ती के बीच निदा खान के परिवार ने दावा किया है कि वह इस वक्त मुंबई में है। गिरफ्तारी से बचने के लिए निदा ने नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) के लिए याचिका दायर की है। सूत्रों के मुताबिक, निदा खान ने दावा किया है कि वह गर्भवती (Pregnant) है और इसी आधार पर उसने कोर्ट से गिरफ्तारी से राहत यानी अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। उसने अदालत से मानवीय आधार पर राहत की मांग की है, जिसे पुलिस हिरासत से बचने की एक कानूनी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
क्या है Nashik TCS Conversion Case?
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब नासिक के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के परिवार ने आरोप लगाया कि निदा खान और उसके साथियों ने मिलकर उनका धर्मांतरण कराने की कोशिश की। पीड़ित इंजीनियर का दावा था कि निदा ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और धीरे-धीरे उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि उसे नशीले पदार्थ दिए गए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
छत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत
संभाजीनगर: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने की SIR अभियान की समीक्षा
निदा खान के परिवार ने क्या दावा किया
निदा खान के परिवार ने दावा किया कि वह BPO की ह्यूमन रिसोर्स (HR) टीम के लिए काम नहीं करती हैं। उनका पद टेली-कॉलर का है, और वह सेल्स टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने दिसंबर 2021 में BPO जॉइन किया था और वह इसके सीनियर कर्मचारियों में शामिल नहीं हैं। वह कभी भी HR टीम से जुड़ी नहीं रही हैं।
निदा खान का परिवार मुंबई में लकड़ी का कारोबार करता है। उसके दो भाई-बहन हैं, एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन। इन सभी ने अपनी पढ़ाई नासिक से पूरी की है। निदा के पास कॉमर्स में बैचलर डिग्री है और वह अभी काम करते हुए कॉरेस्पोंडेंस के ज़रिए MBA कर रही हैं। निदा खान अभी मुंबई में हैं और अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। अग्रिम ज़मानत के लिए एक अर्ज़ी दायर की गई है।
नासिक TCS केस में FIR दर्ज 7 आरोपी गिरफ्तार
नासिक टीसीएस कार्यालय में फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच हुई घटनाओं ने कॉरपोरेट जगत को हिला कर रख दिया है। पुलिस फिलहाल यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ी 9 अलग-अलग शिकायतों की गहन जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और एचआर अश्विनी चैननी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- निदा खान सिखाती थी बुर्का पहनना, HR हेड ने ऐसे रचा था धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न का खौफनाक खेल!
पुलिस की जांच और निदा की फरारी
पुलिस ने इस मामले में ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, निदा खान भूमिगत हो गई। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी। अब अचानक उसकी तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है।
