नासिक TCS धर्मांतरण मामले में सनसनीखेज खुलासा! निदा खान ने पीड़िता का ब्रेनवॉश करने भेजी थी 171 धार्मिक लिंक
Nashik TCS Case: नासिक TCS धर्मांतरण मामले में SIT की पूछताछ में निदा खान के काले कारनामों का पर्दाफाश हुआ है। पीड़िताओं का ब्रेनवॉश करने के लिए निदा उनकों धार्मिक लिंक भेजती थी।
- Written By: आकाश मसने
नासिक TCS धर्मांरतण मामले की आरोपी निदा खान (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Nida Khan Forced Conversion News: नासिक TCS धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी निदा खान से विशेष जांच दल (SIT) की पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि निदा खान ने पीड़िता का मानसिक रूप से ब्रेनवॉश करने के लिए उसे धार्मिक विषयों से जुड़ी 171 लिंक भेजी थीं। इतना ही नहीं, पीड़िता का नाम बदलकर ‘हानिया’ रखने की भी योजना बनाई गई थी।
एसआईटी सूत्रों के अनुसार, निदा खान पीड़िता के घर तक पहुंची थी और वहां धार्मिक अनुष्ठान कराने के साथ उसे विशेष प्रार्थनाएं करने के लिए भी कहती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता को खास तरह के कपड़े पहनने और धार्मिक शिक्षा लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था।
AIMIM पार्षद मतीन पटेल के फ्लैट में छिपी थी निदा
26 मार्च से फरार चल रही निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया है कि जिस फ्लैट में वह छिपी हुई थी, वह उसकी मौसी का नहीं बल्कि कथित तौर पर AIMIM से जुड़े नगरसेवक मतीन पटेल द्वारा उपलब्ध कराया गया था। बताया जा रहा है कि निदा गर्भवती है और फरारी के दौरान उसके साथ उसके माता-पिता और मौसी भी मौजूद थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फरारी के दौरान निदा को आर्थिक सहायता किसने पहुंचाई और उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
Mumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
Nashik TCS Case: अब तक 9 मामले दर्ज
निदा खान और उसके साथियों के खिलाफ नासिक में अब तक अत्याचार, छेड़छाड़, धार्मिक भावनाएं आहत करने और साजिश के तहत धर्मांतरण कराने समेत विभिन्न धाराओं में 9 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मुंबई नाका पुलिस भी इस प्रकरण की अलग से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:- 43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया
एसआईटी ने निदा खान का मोबाइल फोन क्लोनिंग और फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से डिलीट किए गए मैसेज, वीडियो, कॉल रिकॉर्ड और संपर्क सूत्रों से मामले में कई नए खुलासे हो सकते हैं। साथ ही फरारी के दौरान की लोकेशन हिस्ट्री और यात्रा संबंधी जानकारी भी खंगाली जा रही है।
