Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक TCS केस: पति ने दिया फरार निदा खान का पता! SIT ने कई ठिकानों पर मारा छापा, जानें क्या मिला

Nashik TCS Case: नासिक के बहुचर्चित TCS-BPO यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान की तलाश तेज हो गई है। पुलिस की छापेमारी और SIT की जांच के बीच नए खुलासे हुए हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 18, 2026 | 04:35 PM

निदा खान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Police Question Nida Khan’s Husband: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से जुड़े एक बीपीओ (BPO) में सामने आए यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के सनसनीखेज मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में नासिक पुलिस की तीन विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

नासिक पुलिस ने निदा खान के पति से की पूछताछ

ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने निदा खान के पति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान पति ने निदा के संभावित ठिकानों का खुलासा किया, जिसके आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध स्थान पर छापा मारा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां ताला लटका मिला। जांच अधिकारियों ने बताया कि निदा और उसके रिश्तेदारों के मोबाइल फोन फिलहाल स्विच ऑफ हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

कौन है निदा खान और क्या हैं आरोप?

शुरुआती रिपोर्ट्स में निदा खान को एचआर (HR) हेड बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि वह कंपनी में एक टेलीकॉलर के रूप में कार्यरत थी। निदा पर आरोप है कि उसने पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को नजरअंदाज किया। रिपोर्ट के मुताबिक, जब एक महिला ने उत्पीड़न और धर्मांतरण की शिकायत की, तो निदा ने यह कहकर उसे चुप कराने की कोशिश की कि “ऐसी चीजें होती रहती हैं” और कथित तौर पर आरोपियों का पक्ष लिया। निदा पर महिलाओं का जबरन बुर्का पहनने के लिए दबाव डालने का भी आरोप है।

सम्बंधित ख़बरें

छगन भुजबल का दिल्ली जाना तय, बेटे को राज्य में मिलेगा मंत्रिपद, फडणवीस के साथ मुलाकात के बाद हलचल तेज

पुणे में कात्रज-कोंढवा रोड चौड़ीकरण के लिए PMC का बड़ा एक्शन, 9 आरसीसी इमारतों समेत कई अतिक्रमण ध्वस्त

नागपुर को एविएशन हब बनाने की दिशा में MIHAN को मिलेगा नया जोर, विकास कार्यों की समीक्षा

रत्नागिरी के समुद्र में हुआ चमत्कार! घोस्ट नेट में फंसे 3 दुर्लभ ‘समुद्री घोड़ों’ का हुआ रेस्क्यू, ऐसे बची जान

नासिक TCS केस में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए नासिक पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें आसिफ अंसारी, दानिश, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तार शामिल हैं। इनके अलावा, कंपनी की POSH समिति की ऑपरेशंस मैनेजर अश्विन चैनानी को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:- TCS नासिक केस: धर्म परिवर्तन से निदा खान तक, कंपनी ने हर सवाल का दिया जवाब; POSH को लेकर भी कही बड़ी बात

निदा खान ने दायर की अग्रिम जमानत की अर्जी

इस बीच, निदा खान के वकील ने दावा किया है कि वह गर्भवती है और इस समय मुंबई में है। निदा ने नासिक कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी भी दी है, जिस पर जल्द ही सुनवाई हो सकती है। पुलिस अब कोर्ट के फैसले और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर निदा को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

TCS की प्रतिक्रिया

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस विवाद पर स्पष्ट किया है कि उन्हें अपने आंतरिक एथिक्स या POSH (यौन उत्पीड़न रोकथाम) तंत्र के माध्यम से इन व्यक्तियों के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, पुलिस अब सभी नौ दर्ज मामलों की गहराई से जांच कर रही है।

Nashik tcs bpo case police question nida khan husband sit investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 04:35 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik News
  • TCS Nashik Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.