गिरीश महाजन की बड़ी घोषणा: तपोवन में बनेगा भव्य राम मंदिर, नासिक को मिली अयोध्या जैसी पहचान
Girish Mahajan Kumbh Mela: नासिक के तपोवन में अयोध्या की तर्ज पर भव्य राम मंदिर बनेगा। महाकुंभ के लिए 30 हजार करोड़ की विकास योजनाओं से शहर का व्यापक कायाकल्प किया जाएगा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Infrastructure Development: नासिक को अध्यात्म और धार्मिकता की ऐतिहासिक विरासत प्राप्त है और कुंभ मेले के माध्यम से सरकार इस विरासत को सहेजने का कार्य कर रही है। जिस प्रकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसी तर्ज पर अब नासिक के तपोवन में भी एक भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा।
यह महत्वपूर्ण घोषणा राज्य के कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन ने की है। पवन नगर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री महाजन ने विकास का ब्लूप्रिंट रखा। आगामी महाकुंभ मेले के अवसर पर नासिक शहर के कायाकल्प के लिए शासन द्वारा 30 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं मंजूर की गई हैं।
शहर में भव्य रिंग रोड, आधुनिक जल आपूर्ति प्रणाली और सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। ये कार्य आगामी 25 से 30 वर्षों की जनसंख्या को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। शहर के पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य तकनीकी परियोजनाएं प्रगति पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर
ट्रैक्टर चालक की पुलिसकर्मी को गाली और जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी शेगांव से गिरफ्तार
अकोला जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं, कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश, तापमान में आयी गिरावट
कोल्हापुर के चंदूर में आधी रात को बवाल! पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, ZP सदस्य समेत 10 पर केस
अध्यात्म-विकास का संगम
गिरीश महाजन ने कहा कि नासिक की पहचान ‘दक्षिण गंगा’ गोदावरी और प्रभु श्री राम के वनवास काल से जुड़ी है। तपोवन में बनने वाला नया राम मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होगा, बल्कि यह नासिक के पर्यटन को भी वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगा। अयोध्या के मंदिर की भव्यता और वास्तुकला की झलक नासिक में भी देखने को मिलेगी।
विकास के लिए भाजपा का महापौर जरूरी
मंत्री महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व और राज्य में देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि नासिक के विकास की गति को और तेज करने के लिए नगर निगम में भाजपा की सत्ता होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें:-मनपा चुनाव: अंतिम दिन पूरे जोर में रहे उम्मीदवार, अब मतदान की बारी; ‘साइलेंट’ मोड में नासिक
उन्होंने प्रभाग क्रमांक 25 और 29 के मतदाताओं से अपील की कि वे शहर के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं, प्रचार के अंतिम दौर में भव्य राम मंदिर की घोषणा को एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। भाजपा ने इस मुद्दे के जरिए हिंदुत्व और विकास दोनों को साधने की कोशिश की है।
