नाशिक के सुरगाणा में फिर भूकंप के झटके नागरिकों में भय का माहौल नाशिक, नवभारत न्यूज नेटवर्क. राज्य में गर्मी की लू बढ़ रही है, लेकिन नाशिक जिले के सुरगाणा तहसील में अलग ही स्थिति उत्पन्न हो रही है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जाने के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. सुरगाणा तहसील के उमरठाण, निवरापाडा, चुली, राशा और गोंडालविहीर गांवों में पिछले 34 दिनों से बारबार जमीन में हल्के झटके महसूस किए गए.
5 मार्च की रात करीब 1152 बजे अचानक जमीन से तेज आवाजें आईं और कुछ मिनटों के लिए जमीन हिली. इसके बाद 6 मार्च को भी जमीन में हल्के झटके महसूस किए गए. बारबार ऐसे झटके आने से इलाके के लोगों में चिंता बढ़ गई है. छोटे बच्चे और वृद्ध सबसे अधिक भयभीत हैं. जमीन से रहस्यमय आवाजें राशा गांव के पास के पहाड़ी इलाके से अजीब आवाजें आने की शिकायत ग्रामस्थों ने की. इन आवाजों के बाद कुछ मिनटों तक जमीन हिलती रही और कुछ घरों की दीवारों में दरारें भी आईं. सीस्मोग्राफ लगाने की मांग निरंतर झटकों के कारण नागरिकों ने प्रशासन से ध्यान देने की मांग की है. ग्रामीण चाहते हैं कि इलाके में तुरंत सीस्मोग्राफ भूकंप मापन यंत्र लगाए जाएं ताकि स्थिति का अध्ययन किया जा सके. लगातार झटकों के कारण पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.