Nashik ST: दिवाली से पहले मांगें पूरी नहीं हुईं तो बढ़ेगा आंदोलन, एसटी कर्मचारी 5 से करेंगे राज्यव्यापी धरना

Nashik ST Employees Protest: नासिक में एसटी कर्मचारियों ने लंबित आर्थिक मांगों को लेकर घंटानाद आंदोलन किया। संगठन ने दिवाली उपहार, त्योहार अग्रिम और वेतन-भत्तों का बकाया चुकाने की मांग की।
Nashik ST Employees Protest Pending Salary And Allowances
एसटी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • संगठन ने कुल 17 मांगों पर दिवाली से पहले निर्णय लेने की अपील की थी।

  • 2016 से वेतनवृद्धि और मकान किराया भत्ते का बकाया देने की मांग है।

  • मांगें पूरी नहीं होने पर 5 नवंबर से राज्यव्यापी धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

ST Pending Salary And Allowances: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) के कर्मचारियों ने लंबित आर्थिक मांगों को लेकर मंगलवार 3 नवंबर को पंचवटी, पेठ रोड डिपो और एन.डी. पटेल रोड पर घंटानाद आंदोलन किया। भोजनावकाश के दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

महाराष्ट्र एसटी कामगार संगठन ने कर्मचारियों की लंबित आर्थिक मांगों को लेकर 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा था। संगठन ने मांग की थी कि दिवाली से पहले 17 मांगों पर निर्णय लिया जाए, ताकि कर्मचारियों को त्योहार से पहले राहत मिल सके।

हालांकि, मांगों पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में संगठन ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इसके तहत 4 नवंबर को द्वारसभा और प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, 5 नवंबर से राज्यभर में धरना आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है।

Nashik ST Employees Protest Pending Salary And Allowances
समुद्री उद्योग में निवेश का बड़ा केंद्र बनेगा महाराष्ट्र, नितेश राणे ने नई नीति का किया ऐलान

प्रमुख मांगों में सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन, 25 हजार रुपये दिवाली उपहार, 12,500 रुपये त्योहार अग्रिम तथा 2016 से वेतनवृद्धि और मकान किराया भत्ते का बकाया शामिल है। वर्ष 2018 से महंगाई भत्ते का बकाया देने और जनवरी 2026 से भत्ता 60 प्रतिशत करने की मांग भी की गई है।

पंचवटी और पेठ रोड डिपो में कर्मचारियों का प्रदर्शन

नासिक जिले के पंचवटी और पेठ रोड डिपो में एसटी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पंचवटी में राहुल सुरंजे और भूषण पारसरे के नेतृत्व में करीब 25 से 30 कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए। वहीं, पेठ रोड डिपो में सुनील जाधव के नेतृत्व में 40 से 50 कर्मचारियों ने घंटानाद कर अपनी मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

Nashik ST Employees Protest Pending Salary And Allowances
Bomb Threat: छत्रपति संभाजीनगर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 7 मिनट में खाली कराई गई 4 मंजिला बिल्डिंग

प्रदर्शनकारियों ने बकाया आर्थिक लाभों का तत्काल भुगतान करने की मांग की। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा।