महंत ज्ञान दास पहुंचे नासिक, कुंभ की तैयारी को लेकर संजय दास ने संभाली कमान, कहा-अखाड़े को दी जाए जमीन

Mahant Gyan Das Nashik: नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के बीच महंत ज्ञान दास नासिक पहुंचे हैं। महंत संजय दास ने अखाड़ों को जल्द जमीन आवंटित करने, किसानों का लंबित मुआवजा देने की मांग की।
nashik simhastha kumbh sanjay das land allocation godavari cleanliness
महंत ज्ञान दास नासिक(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और निर्वाणी अखाड़े के महंत ज्ञान दास सिंहस्थ कुंभ के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नासिक पहुंचे।

  • महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय दास ने पत्रकार वार्ता कर कुंभ की व्यवस्थाओं और अखाड़ों की तैयारियों से जुड़े मुद्दे उठाए।

  • संजय दास ने प्रशासन से सभी बाधाएं दूर कर अखाड़ों को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने और किसानों के लंबित मुआवजे का भुगतान करने की मांग की।

Nashik Simhastha Kumbh: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमानगढ़ी अयोध्या के श्री महंत और श्री निर्वाणी अखाड़े के महंत ज्ञान दास सिंहस्थ कुंभ के ध्वजारोहण में शामिल होने के लिए नासिक पहुंच चुके हैं। यहां पर यह बता दिया जाए कि पिछले कुंभ के दौरान तीनों वैष्णो अनी अखाड़े की व्यवस्थाओं की कमान महंत ज्ञान दास ने ही संभाली थी और इस बार उनके उत्तराधिकारी और हनुमानगढ़ के महंत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय दास ने नासिक पहुंचते ही एक पत्रकार वार्ता का आयोजन करके कुंभ व्यवस्थाओं की तैयारी की कमान अपने हाथ में ले ली है।

महंत ज्ञान दास का व्यक्तित्व और नेतृत्व का कोई जवाब नहीं

कुंभ में अखाड़ो को जमीन आवंटन में हो रही देरी और सरकार के द्वारा पिछली बैठक में किए गए वादों को अभी तक पूरा न होने के सवाल पर महंत संजय दास का कहना था कि पूज्य गुरुदेव श्री महंत ज्ञान दास का व्यक्तित्व और नेतृत्व करने की जो क्षमता थी वह बेजोड़ थी और यही कारण था कि पिछले कुंभ में सभी तैयारियां समय से पूरी हो गई थी। लेकिन इस बार प्रशासन अखाड़े को समय से जमीन उपलब्ध नहीं कर पा रहा है और यह देरी परेशानी और चिंता का कारण बन गई है। जमीन हमें लीज पर दिया जाए

जमीन हमें लीज पर दिया जाए

किसानों को शीघ्र दे मुआवजा और अखाड़े को मिले जमीन पत्रकारों ने सवाल खड़ा किया कि अभी तक किसानों को पिछले कुंभ का ही मुआवजा नहीं मिल पाया है और यही कारण है कि इस बार जमीन के अधिग्रहण में देरी हो रही है इसके जवाब में महंत संजय दास जी का कहना था कि प्रशासन और सरकार को किसानों के सभी लंबित मुआवजे को अति शीघ्र देकर अखाड़े को जमीन उपलब्ध कराई जाए। यही नहीं महंत संजय दास जी का यह भी कहना था कि अखाड़े जहां पर लगाते हैं उसकी जमीन हमें लीज पर दिया जाए जिससे किसान खेती तो कर सके लेकिन उसे पर कोई निर्माण कार्य न कर सकें।

nashik simhastha kumbh sanjay das land allocation godavari cleanliness
नागपुर में रील माफिया का आतंक: नेताओं-अफसरों की सांठगांठ से व्यापारी परेशान, रील बनाकर ब्लैकमेलिंग

पेड़ों की आड़ में कुछ लोग कर रहे विरोध

महंत संजय दास का कहना था कि तपोवन में जहां पर अखाड़े अपनी छावनिया लगते थे वहां बहुत छोटे-छोटे पौधे लगाए गए हैं और यह सब जानबूझकर किया गया क्योंकि कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि नासिक में कुंभ जैसा सनातन धर्म का विश्व स्तर का आयोजन हो और ऐसे ही लोग जानबूझकर कोर्ट चले गए हैं जिसके कारण देरी हो रही है लेकिन प्रशासन को सारी अडचने दूर करके जल्द से जल्द अखाड़े को भूमि उपलब्ध कराई जाए इस बार तीनों वैष्णो आणि अखाड़े में 1040 खालसे हैं और जब अखाड़े को जमीन मिलेगी उसके बाद ही अखाड़े के द्वारा खालसो को जमीन का आवंटन होगा।

nashik simhastha kumbh sanjay das land allocation godavari cleanliness
यवतमाल के पाथरी फाटा में चक्काजाम आंदोलन सफल, सड़क कार्यों के लिए 1.90 करोड़ रुपए का निधि प्रस्तावित

गोदावरी की स्वच्छता और निर्मलता पहली प्राथमिकता

पत्रकारों द्वारा जब गोदावरी में गंदे पानी और सीवेज के पानी को जोड़ने और छोड़ने का मुद्दा उठाया गया तो महंत संजय दास ने कहा कि देश-विदेश के करोड़ों लोग मां गोदावरी में पवित्र स्नान और आचमन करने आते हैं और यही कारण है कि उनकी पहली प्राथमिकता मां गोदावरी की अविरल निर्मल स्वच्छ धारा होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com