यवतमाल के पाथरी फाटा में चक्काजाम आंदोलन सफल, सड़क कार्यों के लिए 1.90 करोड़ रुपए का निधि प्रस्तावित

UBT Shiv Sena Protest: यवतमाल के वणी में पाथरी फाटा पर उबाठा शिवसेना के चक्काजाम आंदोलन के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क कार्यों का लिखित आश्वासन दिया।
yavatmal pathari phata road protest 1 90 crore fund
पाथरी फाटा चक्काजाम आंदोलन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यवतमाल जिले के वणी क्षेत्र में बदहाल सड़कों और लंबित निर्माण कार्यों के विरोध में 27 अक्टूबर को उबाठा शिवसेना ने आंदोलन किया।

  • आंदोलन के बाद विभाग के उपअभियंता ने सड़क निर्माण कार्यों को लेकर लिखित आश्वासन दिया।

  • परमडोह से पाथरी फाटा सड़क निर्माण के लिए 80 लाख रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।

Yavatmal Road Repair Demand: यवतमाल जिले के वणी क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत और लंबित सड़क निर्माण कार्यों की मांग को लेकर पाथरी फाटा में उबाठा शिवसेना की ओर से किए गए चक्काजाम आंदोलन को सफलता मिली है। आंदोलन के बाद लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न सड़क कार्यों को लेकर लिखित आश्वासन दिया।

इन कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 90 लाख रुपए का निधि प्रस्तावित किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिवसेना के यवतमाल जिला प्रमुख संजय निखाडे के मार्गदर्शन में तथा विभाग प्रमुख संदीप थेरे के नेतृत्व में 27 अक्टूबर को पाथरी फाटा में यह आंदोलन किया गया।

नागरिकों में थी नाराजगी

इसमें परिसर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सड़क संबंधी समस्याओं के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति, लंबित संपर्क मार्गों के निर्माण और आवागमन में होने वाली परेशानियों के कारण नागरिकों में नाराजगी थी। इन समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए चक्काजाम आंदोलन किया गया।

yavatmal pathari phata road protest 1 90 crore fund
वर्धा में जागृत दृष्टि साहित्य सम्मेलन में 9 प्रस्ताव मंजूर, दृष्टिहीनों के हितों के लिए शासन का सहयोग

दिया लिखित आश्वासन

आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए वणी स्थित लोक निर्माण विभाग के उपअभियंता ने मौके पर निर्माण और आवागमन में होने वाली परेशानियों के कारण नागरिकों में नाराजगी थी। इन समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए चक्काजाम आंदोलन किया गया। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए वणी स्थित लोक निर्माण विभाग के उपअभियंता ने मौके पर करने की भी बात कही गई। परमडोह से पाथरी फाटा सड़क के निर्माण कार्य के लिए 80 लाख रुपए का निधि प्रस्तावित किए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया। पाथरी संपर्क सड़क के कार्य के लिए 75 लाख रुपए का निधि प्रस्तावित किए जाने की जानकारी दी गई।

yavatmal pathari phata road protest 1 90 crore fund
चंद्रपुर के कोठारी में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, ससुर को जिंदा जलाने की कोशिश, दामाद गिरफ्तार

क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी

सड़क समस्याओं को लेकर किए गए इस आंदोलन के बाद क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, अब नागरिकों की निगाहें प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर अमल और प्रस्तावित कार्यों को समय पर पूरा करने पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों की मांग है कि सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए जाएं, ताकि लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या दूर हो सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com