सिंहस्थ कुंभ: नासिक में लगेंगे आधुनिक साइनबोर्ड, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बनाए जाएंगे सिटी व कुंभ साइनेज

Nashik Kumbh Signage: सिंहस्थ कुंभ 2027 के लिए नासिक में आधुनिक सिटी और कुंभ साइनेज लगाए जाएंगे। प्रमुख मार्गों पर विशाल गेंट्री बोर्ड के जरिए श्रद्धालुओं को कुंभ क्षेत्र की जानकारी मिलेगी।
nashik simhastha kumbh 2027 modern city kumbh signage
नासिक कुंभ साइनेज(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Simhastha Kumbh 2027: सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के मद्देनजर नासिक आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शहर के प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों और कुंभ क्षेत्र की जानकारी सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए सिटी साइनेज और कुंभ साइनेज जैसी एकीकृत दिशा-दर्शक प्रणाली स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत शहर के मुख्य चौकों, प्रवेश द्वारों और प्रमुख यातायात मार्गों पर बड़े आकार के 'गेंट्री साइनेज' लगाए जाएंगे।

कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या और नए मार्गों के कारण होने वाले भ्रम को दूर करने के लिए इन दिशा-दर्शक बोर्डों की संरचना को स्पष्ट और एकरूप रखा जाएगा। इन पर महामार्गों, स्थानीय प्रमुख स्थलों, धार्मिक केंद्रों और पर्यटन स्थलों की जानकारी एक निश्चित क्रम में अंकित होगी। वाहन चालकों को दूर से ही सही दिशा स्पष्ट दिखे, इसके लिए श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रंग-कोड (कलर कोडिंग) का उपयोग किया जाएगा।

nashik simhastha kumbh 2027 modern city kumbh signage
Mumbai Byculla Railway Overbridge: भायखला रेलवे ओवरब्रिज का 85% काम पूरा, दिसंबर तक शुरू होगा 4 लेन का पुल

प्रमुख मार्गों पर लगेंगे विशाल गेंट्री बोर्ड

कुंभ मेले के विशेष आकर्षणों और प्रमुख घाटों की ओर जाने वाले रास्तों के लिए पृथक 'कुंभ साइनेज' स्थापित किए जाएंगे। यह व्यवस्था स्थायी और दीर्घकालिक उपयोग के लिए टिकाऊ सामग्री एवं रात्रि में चमकने वाले अक्षरों से तैयार की जाएगी, जिससे कुंभ मेले के बाद भी पर्यटकों को इसका लाभ मिलता रहेगा।

साइनबोर्ड की प्रमुख विशेषताएं

  • प्रमुख सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों और दिशाओं का स्पष्ट उल्लेख

  • प्रसिद्ध मंदिरों, गोदावरी घाटों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले मार्ग

  • मुख्य पर्यटन स्थलों का दिशा-निर्देशन

  • कुंभ क्षेत्र और स्नान घाटों की विस्तृत जानकारी

  • चौराहों पर विशाल गेंट्री बोर्ड और विषय सामग्री के अनुसार अलग-अलग रंगसंगति

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com