Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक: चाकणकर के इस्तीफे के बाद SIT की जांच तेज; 200 करोड़ की संपत्ति और बड़े नेताओं से कनेक्शन!

  • Author By Amit Shamdiwal | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 21, 2026 | 05:31 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Ashok Kharat SIT Investigation News: मुंबई में चर्चित नाशिक सेक्स स्कैंडल ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। स्वयंघोषित ‘कैप्टन’ अशोक खरात से जुड़े इस मामले में अब विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई तेज हो गई है और कई बड़े नामों तक जांच पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।

इस प्रकरण का पहला बड़ा असर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के इस्तीफे के रूप में सामने आया। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है और मामले से जुड़े सभी प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मांग की है कि इस घोटाले में शामिल सभी बड़े चेहरों को बेनकाब कर सख्त कार्रवाई की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

22 मार्च : विश्व जल दिवस विशेष, आज भी सिर पर मटका रख मिलों दूर से पानी लाने का संघर्ष !

गड़चिरोली जिला परिषद शिक्षा विभाग में नाइट शिफ्ट का खेल? शिक्षक संगठनों ने देर रात तक कामकाज पर जताई नाराजगी

नागपुर: रामनगर के ‘स्काई कैफे’ में चल रहा था हुक्का पार्लर; पुलिस का छापा, 5 पर मामला दर्ज कर माल जब्त

अकोला: डाबकी रोड हत्याकांड का 6 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस ने कराया ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांच में अब तक कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शुरुआत में एक महिला की शिकायत पर गिरफ्तार खरात के खिलाफ अब तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, पुलिस को 58 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इसके अलावा 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति, फिरौती और कथित राजनीतिक संबंधों के संकेत भी जांच में सामने आ रहे हैं।

SIT प्रमुख आईपीएस तेजस्विनी सातपुते की टीम खरात के राजनीतिक, धार्मिक नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और कथित हाई-प्रोफाइल क्लाइंट लिस्ट की गहन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जांच का दायरा दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक फैल चुका है।

इस बीच, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने भी एसआईटी को कुछ गोपनीय साक्ष्य सौंपे हैं, जिससे जांच को नई दिशा मिल सकती है। डिजिटल फॉरेंसिक, ट्रस्ट और आर्थिक लेनदेन की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

विपक्ष का दावा है कि खरात की कथित क्लाइंट लिस्ट में कई मंत्री और प्रभावशाली हस्तियां शामिल हो सकती हैं। वहीं, एसआईटी द्वारा पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विपक्षी दलों और समाजसेवी संगठनों ने न्यायिक जांच की मांग तेज कर दी है, ताकि इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण में शामिल सभी लोगों पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Nashik sex scandal sit probe rupali chakankar resigns ashok kharat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 04:10 PM

Topics:  

  • Ashok Kharat
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Nashik News
  • Rupali Chakankar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.