अकोला: डाबकी रोड हत्याकांड का 6 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस ने कराया ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’, 3 आरोपी गिरफ्तार
डाबकी रोड हत्या मामले में पुलिस ने छह घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया गया।
Akola Crime News: अकोला पुराना शहर के डाबकी रोड क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने छह घंटे में पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के तहत पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन कर आरोपियों से पूरे घटनाक्रम का प्रात्यक्षिक भी कराया।
मामले में गिरफ्तार अर्जुन धनावत, अनिकेत बालापुरे और विशाल सिरसोले को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 मार्च तक पुलिस हिरासत (पीसीआर) में भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 18 मार्च की मध्यरात्रि को शिकायतकर्ता शेख तनवीर (19), निवासी भगतवाड़ी, अपने मित्र शेख मविस अमन के साथ सिगरेट पीने डाबकी रोड स्थित दुकान पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद अर्जुन धनावत ने मामूली बात पर विवाद शुरू किया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
विवाद बढ़ने पर अर्जुन धनावत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। इस दौरान धारदार चाकू से शेख मविस के पेट पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद डाबकी रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है।
