Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अशोक खरात ने 5 लोगों की दी नरबलि! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में खुले कई राज, कोर्ट भी चकराया

Ashok Kharat Nashik Scandal: नासिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा। तांत्रिक अशोक खरात पर 5 नरबलि का शक! सीएम फडणवीस ने बताया- 35 अश्लील वीडियो और 8 FIR दर्ज। 29 मार्च तक पुलिस कस्टडी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 25, 2026 | 06:53 AM

अशोक खरात नासिक कांड (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Human Sacrifice Allegations Maharashtra: नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में ढोंगी बाबा अशोक खरात को लेकर बेहद सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को खरात की कस्टडी खत्म होने के बाद उसे एक बार फिर नासिक सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई। इस दौरान सरकारी वकीलों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने अंदेशा जताया कि सिद्धि साधना के लिए खरात नरबलि दी है।

सरकारी वकीलों ने कोर्ट को बताया कि खरात के पास से 6 लाख 53 हजार कैश और एक लैपटॉप जब्त किया गया है। उसके फार्म हाउस से 5 खाली कारतूस भी मिले हैं। वकीलों ने अंदेशा जताया कि खुद को सिद्ध पुरुष कहने वाले 67 साल के खरात ने महिलाओं का यौन शोषण करने के अलावा 5 लोगों की बलि भी दी है।

लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए उन्हें बाघ और सांप दिखाया जाता था। लोगों को हिरण की काली और सफेद कस्तूरी दी जाती थी। खरात पर नरबली के इस नए आरोप के बाद उस पर कानूनी शिकंजा कस गया है।

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी मनपा का 1,179 करोड़ का बजट पेश, टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं, बकाया वसूली पर रहेगा जोर

ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा, निजी कौशल विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक विधान परिषद में पारित

निवेशकों का धन वसूलने के लिए MPID कानून में संशोधन, छह माह में होगी संपत्ति कुर्क, सीएम फडणवीस का ऐलान

पॉलिटिक्स में कभी पूर्णविराम नहीं… एकनाथ शिंदे ने कुछ इस अंदाज़ में दी उद्धव ठाकरे को विदाई

CM बोले, 8 FIR 35 अश्लील वीडियो

खरात के काले कारनामों का काला चिट्ठा मंगलवार को विधानसभा में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खोला। उन्होंने बताया कि पाखंडी बाबा के 35 अश्लील वीडियो सामने आए हैं और उस पर 8 एफआईआर दर्ज की गई है। उसने अकूत संपत्ति बनाई है और वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था, जांच जारी है।

बाबा की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, खरात साधारण जालसाज नहीं है, बल्कि उसने ‘ब्रहमांड विज्ञान और ‘दैवीय शक्तियों के नाम पर हाई-प्रोफाइल महिलाओं का मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। पुलिस की सक्रियता से उसे देश छोड़कर भागने से पहले ही दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें – अजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा नहीं… ये एक सोची-समझी साजिश, जीरो FIR में बड़ा दावा; आखिर सच क्या?

पेन ड्राइव का जिक्र कहां : वकील

अशोक खरात के वकील ने कहा कि हमारे मुवक्किल के खिलाफ जांच सात दिन से चल रही है। इसलिए आगे की रिमांड की जरूरत नहीं है। कहा जा रहा है कि डीवीआर, लैपटॉप, पैसे और रिवॉल्वर मिली हैं लेकिन पेन ड्राइव का जिक्र कहां है। पुलिस को बताना चाहिए कि कौन सी सर्च बाकी है।

हालांकि, कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। कस्टडी देने से पहले जज ने खरात से पूछा कि क्या वह अपनी सफाई में कुछ कहना चाहते हैं। इस पर खरात ने कहा कि उसे सांप, बाघ वगैरह के बारे में कुछ नहीं पता है। इस दौरान उसकी हालत बेहद खराब थी।

Nashik sex scandal ashok kharat human sacrifice allegations cm fadnavis update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2026 | 06:53 AM

Topics:  

  • Ashok Kharat
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.