Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक की ‘औद्योगिक लाइफलाइन’ सड़क पर काम तेज, जाम से मिलेगी राहत; आयुक्त ने किया निरीक्षण

Nashik Road Project: नासिक में सातपुर-अंबड एमआईडीसी को जोड़ने वाले सड़क प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी। आयुक्त ने निरीक्षण कर काम में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Mar 18, 2026 | 12:27 PM

Nashik Municipal Commissioner Inspection ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Municipal Commissioner Inspection: नासिक शहर के औद्योगिक विकास की धुरी माने जाने वाले सातपुर और अंबड एमआईडीसी क्षेत्रों को जोड़ने वाले सड़क प्रोजेक्ट ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री ने पप्पाया नर्सरी से एक्सएलओ पॉइंट सर्कल तक का विस्तृत निरीक्षण कर काम की गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त करिश्मा नायर और कार्यकारी अभियंता संदेश शिंदे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

क्यों अहम है यह सड़क प्रोजेक्ट ?

यह मार्ग केवल दो इलाकों को नहीं जोड़ता, बल्कि नासिक की अर्थव्यवस्था के लिए ‘धमनी’ का काम करता है। वर्तमान में जर्जर सड़क और अतिक्रमण के कारण भारी वाहनों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

मालेगांव में शॉर्ट सर्किट से आग, कटाई से पहले जली फसल; एक साल की मेहनत पलभर में खाक

NMC Recruitment: नागपुर मनपा में नौकरियों की बरसात! 8,659 पदों पर भर्ती की तैयारी, आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

नागपुर मनपा में सत्ता के 2 महीने और पहला बड़ा ‘घोटाला’? 1.43 करोड़ के टेंडर पर अपनों ने ही उठाए सवाल

विदर्भ में किडनी का ‘साइलेंट’ अटैक! 1,163 मरीज प्रतीक्षा सूची में, ZTCC नागपुर के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आवाजाही आसान होगी। मुंबई-आग्रा महामार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए यह एक बेहतरीन वैकल्पिक मार्ग साबित होगा। जाम की समस्या सुलझाने के लिए आयुक्त ने पुलिस विभाग और मनपा अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर दिया है।

भविष्य की तस्वीर

प्रशासन का मानना है कि इस कनेक्टिंग रोड के पूर्ण होते ही सातपुर और अंबड के बीच का यात्रा समय काफी कम हो जाएगा। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि औद्योगिक वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के खतरे में भी कमी आएगी।

आयुक्त के सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान मनीषा खत्री ने खत्री ने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर नागरिको को असुविधा नहीं होनी वाहिए, निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन के लिए उचित वैकल्पिक रास्तों और साइन बोर्ड की व्यवस्था करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:-नासिक में मंदिर जमीन विवाद, कानून के रास्ते समाधान की मांग; नागरिकों का पुलिस आयुक्त कार्यालय पर धरना

कार्य की गुणवत्ता से समझौता किए बिना प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए है। सड़क के रास्ते में आने वाले अवैध निर्माण और यूटिलिटी लाइनों (बिजली, पानी) के शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Nashik satpur ambad midc road project progress municipal commissioner inspection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 12:27 PM

Topics:  

  • Infrastructure Sector
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik District
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.