नासिक ग्रामीण पुलिस: जेल भर्ती में 380 पदों के लिए 96,900 आवेदन, फील्ड टेस्ट शुरू

Nashik Rural Police: नासिक ग्रामीण पुलिस व जेल विभाग के 380 पदों के लिए 96,900 आवेदन आए हैं। भर्ती का फील्ड टेस्ट 21 फरवरी से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
Nashik Rural Police: 96,900 applications received for 380 jail recruitment posts, field tests begin
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Recruitment Drive: नासिक ग्रामीण पुलिस बल और जेल विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। नासिक ग्रामीण पुलिस में कांस्टेबल और ड्राइवर के 262 पदों के साथ-साथ जेल पुलिस के 118 पदों के लिए कुल 96 हजार 900 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, इस भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण चरण यानी 'फील्ड टेस्ट' (शारीरिक परीक्षण) 21 फरवरी से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया का पूरा खाका

चुनावों के कारण देरी से शुरू हुई इस प्रक्रिया ने उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है। नासिक ग्रामीण पुलिस में 210 कॉस्टेबल और 52 ड्राइवर, जबकि है।

सेंट्रल जेल के लिए 118 कांस्टेबल नियुक्त किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पहले 50 अंकों का फिजिकल टेस्ट देना होगा। इसमें कम से कम 50% अंक लाने वाले उम्मीदवार हो 100 अंकों की लिखित परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

2022 से 2025 के बीच जिन उम्मीदवारों की उम्र सीमा समाप्त हो गई थी, उन्हें भी इस बार मौका दिया गया है, जिससे आवेदकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ

पुलिस कांस्टेबल (कुल 210 पद)

क्रमांक कैटेगरी सीटें
1 अनुसूचित जातियां (SC) 19
2 अनुसूचित जनजातियां (ST) 24
3 विमुक्त जनजातियां (A) 10
4 घुमंतू जनजातियां (B) 09
5 घुमंतू जनजातियां (C) 07
6 स्पेशल बैकवर्ड क्लास (SBC) 04
7 अन्य बैकवर्ड क्लास (OBC) 71
8 SEBC 23
9 EWS 14
10 ओपन (Open) 29
कुल 210

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर (कुल 52 पद)

क्रमांक कैटेगरी सीटें
1 अनुसूचित जातियां (SC)
2 अनुसूचित जनजातियां (ST) 11
3 विमुक्त जनजातियां 02
4 घुमंतू जनजातियां (A) 02
5 घुमंतू जनजातियां (B) 01
6 स्पेशल बैकवर्ड क्लास (SBC) 01
7 अन्य बैकवर्ड क्लास (OBC) 08
8 SEBC 04
9 EWS 04
10 ओपन (Open) 13
कुल 52
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com