कुंभ तैयारी में नासिक की सड़कें बंद, 3 महीने रहेगा डायवर्जन; शहर में बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव
Nashik Road Concretization: सिंहस्थ कुंभ तैयारी के तहत नासिक में सड़कों का कंक्रीटीकरण तेज है। जुना गंगापूर नाका से शरणपूर चौकी मार्ग 19 अप्रैल तक बंद रहेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मत तस्वीर ( सोर्स :सोशल मीडिया )
Kumbh Preparation Hindi News: नासिक आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की पृष्ठभूमि में नासिक शहर की प्रमुख सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम युद्धस्तर पर जारी है। इस निर्माण कार्य के चलते शहरवासियों को अगले एक वर्ष तक यातायात की समस्याओं और धूल के साम्राज्य का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल तिलकवाड़ी सहित कई इलाकों में ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया है।
इसी कड़ी में अब जुना गंगापूर नाका से शरणपूर पुलिस चौकी तक की सड़क का काम शुरू होने जा रहा है, जिसके कारण यह मार्ग अगले 3 महीनों तक यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
यातायात पुलिस उपायुक्त संदीप मिटके द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस मार्ग पर 19 अप्रैल तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए मौके पर 20 ट्रैफिक वार्डन तैनात किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर
Operation Wash Out: भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 मामले दर्ज, 6.69 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त
यवतमाल में MD ड्रग्स बेचते दो युवक गिरफ्तार, 1.63 लाख रुपये का माल जब्त
वाशिम में दिल दहला देने वाली घटना: पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों के शव कुएं से बरामद
साथ ही, संबंधित ठेकेदार को निर्माण स्थल पर बैरिके, रिफ्लेक्टर, सूचना बोर्ड और रात के समय रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव के कारण कनाडा कॉर्नर, शरणपूर चौकी, जुना गंगापूर नाका, तिलकवाड़ी और मायको सर्कल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ेगा, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
यातायात के नियम और वैकल्पिक मार्ग
प्रवेश बंदः शरणपूर पुलिस चौकी से जुना गंगापूर नाका सिग्नल तक।
वैकल्पिक मार्गः शरणपूर पुलिस चौकी से एबीबी सिग्नल-महात्मानगर-जेहान सर्कल होते हुए अन्य गंतव्यों की ओर जा सकेंगे।
तिलकवाड़ी रोड एक साल के लिए बंद
महापौर के शासकीय निवास के सामने वाली सड़क को कंक्रीटीकरण के लिए पूरे एक वर्ष के लिए बंद कर दिया गया है, तिलकवाड़ी सिग्नल से स्विमिंग पूल तक होने वाले इस कार्य के कारण यातायात को आस-पास की गलियों में डाइवर्ट किया गया है। स्थानीय वाहन चालकों ने मांग की है कि इस सड़क का काम समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
यह भी पढ़ें:-नासिक की शिक्षा में बड़ा बदलाव, मविप्र के स्पोर्ट्स व स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा; शिक्षा को नई उड़ान
त्र्यंबक रोड की दुर्दशा से नागरिक हो रहे है बेहाल
एक और हाईवे पर इंदिरानगर और राणे नगर अंडरपास के काम के कारण वाहन चालकों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर त्र्यंबक रोड पर पाइपलाइन के लिए की गई खुदाई से उड़ती धूल ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। जल्द ही द्वारका अंडरपास का काम भी शुरू होने वाला है, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक चरमराने की आशंका है।
