‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा शुरू, आधुनिक बस सेवा पर नासिक की नजर, कब मिलेगा लाभ?
Nashik Bus Service: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की आधुनिक ‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा शुरू हो चुकी है, लेकिन नासिक को अब तक एक भी बस नहीं मिली है। यात्रियों को इस हाई-टेक व आरामदायक सेवा का इंतजार।
- Written By: अंकिता पटेल
राजमाता जिजाऊ बस सेवा( सोर्स: सोशल मीडिया )
Public Transport Maharashtra: नासिक महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा का बड़े धूमधाम से शुभारंभ किया गया है।
हालांकि, राज्य भर में इन बसों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन नासिक जिले के हिस्से में अब तक एक भी बस नहीं आई है। जिले के यात्री इस नई सेवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हाई-टेक सुरक्षा और आरामदायक सफर
यह बस यात्रियों के सफर को सुखद बनाने के लिए आधुनिक तकनीक से तैयार की गई है। इसकी विशेषताएं इसे अन्य बसों से अलग बनाती हैं इस बस में 3×2 की बैठक व्यवस्था है, जिससे एक साथ 56 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस में 4 सीसीटीवी कैमरे और एक पैनिक बटन लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
राज्य भर में कुल 3,000 बसें होंगी शामिल
आपातकालीन स्थिति में इस बटन के जरिए तुरंत मदद मिल सकेगी, बस में आरामदायक सीटें, वातानुकूलन और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। बस के भीतर अगला स्टॉप आने से पहले स्वचालित घोषणा (अनाउंसमेंट) की जाएगी, जिससे यात्रियों को अपना गंतव्य पहचानने में आसानी होगी।
नासिक जिले के विभिन्न डिपो में फिलहाल पुरानी बसें (लाल परी) चल रही हैं, जिनकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है। राज्य भर में कुल 3.000 बसें शामिल की जानी हैं, लेकिन नासिक का बेड़ा अब भी खाली है।
प्रशासन ने साफ किया है कि आधुनिक सुविधाओं के बावजूद यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं वसूला जाएगा, यह बस दो प्रमुख शहरों के बीच ‘शटल सेवा’ के रूप में चलाई जाएगी, जिससे बार-बार फेरियां होंगी और यात्रियों का समय बचेगा।
यह भी पढ़ें:-नासिक IT कंपनी कांड: यौन शोषण केस पर गरमाई राजनीति, कंपनी सील करने की मांग
जल्द नासिक में होगी दाखिल
विभाग नियंत्रक सचिन क्षीरसागर के अनुसार, अत्याधुनिक सुविधाओं वाली ‘राजमाता जिजाऊ’ बसे राज्य भर में धीरे-धीरे दाखिल हो रही है।
हालांकि नासिक में अभी एक भी बस नहीं आई है, लेकिन जल्द ही जिले के बेड़े में ये बसे शामिल हो जाएंगी।
